City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बेटी ने पिता पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पत्नी की मौत के बाद से पुत्री पर थी गंदी नजर …

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

कानपुर। महाराजपुर में पिता व पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक नशेबाज पिता ने नाबालिग बेटी के साथ गंदी हरकत की।मां की मौत के बाद बेटी पर आरोपित बुरी नजर रखने लगा।कई बार जोर- जबर्दस्ती का प्रयास भी किया।पिछले एक साल से आरोपित पिता बेटी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताडि़त कर रहा है।पिता की हरकतों से तंग आकर पीडि़ता ने महाराजपुर थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।


महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने अपने 45 वर्षीय पिता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीडि़ता दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ी है। एक साल पूर्व मां की मौत बीमारी के चलते हो गई थी। आरोप है कि मां की मौत के कुछ दिनों बाद ही नशेबाज पिता बेटी पर बुरी नीयत रखने लगा।आए दिन वो बेटी के साथ गंदी हरकतें करने लगा। बेटी को डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पहले तो पीडि़ता ने लोकलाज के चलते किसी को कुछ नहीं बताया।

लेकिन एक दिन नशे में धुत पिता ने जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की तो उसने आपबीती अपने दादा व चाचा को बताई। पिता की शर्मसार कर देने वाली हरकतों से तंग आकर किशोरी ने अपने भाइयों के साथ चाचा के घर शरण ले ली। शुक्रवार को पीडि़ता ने चाचा व दादा के साथ थाने जाकर पिता के खिलाफ तहरीर दी है।


कार्यवाहक थाना प्रभारी महाराजपुर योगेश कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है। पीडि़ता के पिता व चाचा के बीच तीन बीघे जमीन को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है। आरोपित पकड़े जाने के बाद स्थित स्पष्ट होगी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गोवँशो की मौत का मामला उठाने पर मुकदमा : जनता में गुस्सा, कर रही अनशन

विधायक विशंभर का भाजपा पर ‘प्रहार’: ब्राह्मण विधायकों की बैठक लोकतांत्रिक अधिकार

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी से बेटे उमर ने जेल में की मुलाकात, बोला- भाजपा नेता को बचाने के लिए पिता को प्रताड़ित कर रही सरकार, कोर्ट में करेंगे खुलासा

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस में CWC की जगह अब स्टीयरिंग कमेटी का एलान: खड़गे ने 47 सदस्यीय टीम बनाई, सोनिया-राहुल समेत 47 नेताओं का है नाम; पार्टी के बड़े फैसले यही करेगी

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र ने विकास कार्यों की ली बैठक : इशारे में बताया उन्हें मालूम है की जन्नत की हकीकत क्या है ?

City News Uttar Pradesh

Banda-नगर पंचायत अध्यक्ष के घर रात में हमला कर पिटाई,रिपोर्ट दर्ज…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़