22.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये
उत्तर प्रदेश

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गोआश्रय स्थलों में भूख से बिलबिला और कराह रहे गौवंशों पर सरकार की रहम दिली बरसी है। यहां रखे गए गोवंश की खुराक पर अब प्रतिदिन पचास रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी तक हर गोवंश पर महज तीस रुपये ही खर्च करने का प्रावधान था। खुराक की रकम के काफी कम होने की वजह से अक्सर गोशालाओं में भूसे की कमी होती थी।

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये
Government’s mercy: Now fifty rupees will be spent on feeding each cow

पशुधन अधिकारियों का कहना है कि शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। जनपद में 325 गो-आश्रय स्थलों 75 गोवंश सरकारी दस्तावेजों में हैं। इनको तीस रुपये प्रतिदिन के लिहाज से खुराक दी जाती है लेकिन, यह रकम गोवंशोें के अपर्याप्त साबित होती थी।

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये
Government’s mercy: Now fifty rupees will be spent on feeding each cow

भूसा एवं खरी के दाम बढ़ जाने से इतनी रकम में दोनों टाइम में गोवंश को भूसा खिला पाना संभव नहीं हो पा रहा था। इस वजह से गोवंशों को दिए जाने वाले भूसे में भी कटौती की जा रही थी। शिकायत मिलने पर आखिरकार सरकार ने इस माह से खुराक की रकम बढ़ाकर 50 रुपये करने के निर्देश जारी कर दिए। उप निदेशक पशुचिकित्सा के मुताबिक शासनादेश जारी कर दिया गया है। इससे गोवंशों को खुराक उपलब्ध कराने में आसानी होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का होम्योपैथी पर वार : रोके गये वेतन, मचा हड़कंप …

City News Uttar Pradesh

Banda : टीके को लेकर न पालें कोई भ्रम, बचाव का है कारगर उपाय – सीएमओ …

अखिलेश यादवकी राउडी अंदाज में जेपी को श्रद्धांजलि: 100 पुलिसवालों को छकाया, 8 फीट ऊंची दीवार कूद गए

City News Uttar Pradesh

बांदा में पराली जलाने पर आई प्रलय : डीएम दुर्गा के निर्देश पर ठोंका गया जुर्माना

City News Uttar Pradesh

तेरा “राम जी करेंगे बेड़ापार” परेशान मनवा “धीर काहे न धरे”

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़