25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम द्वारा 'फंड का फुल एक्शन प्लान': अफसरों को सख्त दी अंतिम चेतावनी
उत्तर प्रदेश

डीएम द्वारा ‘फंड का फुल एक्शन प्लान’: अफसरों को सख्त दी अंतिम चेतावनी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम जे.रीभा ने उच्चस्तरीय बैठक कर साफ संदेश दे दिया “फंड पड़ा नहीं रहेगा, ज़मीन पर काम दिखेगा”। नगर पालिका और नगर पंचायतों के “टाइड-अनटाइड फंड” से होने वाले कार्यों की समीक्षा के दौरान पेयजल, सड़क, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन पर “ताबड़तोड़ फैसले” लिए गए। अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का “अल्टीमेटम” दिया गया।

डीएम द्वारा 'फंड का फुल एक्शन प्लान': अफसरों को सख्त दी अंतिम चेतावनी

मटौंध में घर-घर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी हुए। हाईमास्ट लाइट लगाने और एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर तक पहुंच मार्ग के निर्माण को हरी झंडी दी गई। कान्हा गौशाला में जनरेटर की व्यवस्था पर सहमति देकर डीएम ने साफ किया कि बुनियादी सुविधाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

डीएम द्वारा 'फंड का फुल एक्शन प्लान': अफसरों को सख्त दी अंतिम चेतावनी

नगर पंचायत बिसंडा में जलभराव वाले स्थलों पर सीसी रोड और नाली निर्माण की स्वीकृति दी गई। गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाने एवं तालाब किनारे फेंसिंग और एमआरएफ सेंटर पर टीनशेड लगाने के निर्देश भी दिए। नगर पंचायत नरैनी में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, नाली कार्य और पार्क विकास को मंजूरी मिली।

डीएम द्वारा 'फंड का फुल एक्शन प्लान': अफसरों को सख्त दी अंतिम चेतावनी

शहर में जाम की समस्या के मद्देनज़र सब्जी-फल विक्रेताओं के लिए वेन्डिंग जोन बनाने के निर्देश दिए गए ताकि यातायात भी सुचारु रहे और आजीविका भी प्रभावित न हो। ग्रामीण संपर्क मार्गों पर स्ट्रीट लाईट लगाने का निर्देश दिया। बांदा नगर पालिका क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण, सभी घरों तक पेयजल और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश हुए। वृक्षारोपण अभियान चलाने पर भी बल दिया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल संकट का ‘विस्फोट’: सूखे नलों ने खोली सिस्टम की पोल, अब फूटा जनता का गुस्सा !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में ‘प्रशासन’ को नई दिशा: डीएम अमित आसेरी ने ‘छह नये अफसरों’ को किया तैनात

City News Uttar Pradesh Desk

बाप रे बाप: तेंदुवा दबी चाल घर में घुस जमा लिया डेरा, मच गया गांव में हड़कंप

आयुक्त एवं डीआईजी नें संपूर्ण समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें मोटर्स सर्विसिंग के क्षेत्र में दी बड़ी उपलब्धि : हुआ भव्य उद्घाटन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘भुजा उठाकर’ लिया ‘प्रण’: शिक्षा को नहीं बननें देंगे व्यापार, सीएम को ‘पत्र’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़