25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बारिश से गिरा पारा होने लगा सर्दी का एहसास : फसलों पर भी खतरे के मंडराये बादल
उत्तर प्रदेश

बारिश से गिरा पारा होने लगा सर्दी का एहसास : फसलों पर भी खतरे के मंडराये बादल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बादल-बारिश और हवा बढ़ती सर्दी का अहसास करा रही है। बुधवार को देर रात शुरु हुई कभी तेज तो कभी धीमी बरसात का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। इस बीच हवा चलती रही, कोहरा भी छाया रहा। ये सभी परिस्थितियां ठंड के अनुकूल रहीं, इसके कारण तापमान में 6 डिग्री के करीब गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शनिवार से ही ठंड और बढ़ेगी।

बारिश से गिरा पारा होने लगा सर्दी का एहसास : फसलों पर भी खतरे के मंडराये बादल
Temperature drops due to rain, feeling of winter begins: Clouds of danger loom over crops too

इधर शुक्रवार को भी कोहरा छाया रहा। सुबह से शाम तक बादलों ने डेरा डाले रखा। दिन में धूप झलक मात्र हीं दिखी। रात के पारे में एक डिग्री की बढ़ोतरी रही, ये 15 डिग्री की अपेक्षा 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक, दो दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। इसके बाद पारा और गिरना शुरू होगा। धुंध और बदली से आलू-गेहूं पर खतरा मंडराने लगा है।

बारिश से गिरा पारा होने लगा सर्दी का एहसास : फसलों पर भी खतरे के मंडराये बादल
Temperature drops due to rain, feeling of winter begins: Clouds of danger loom over crops too

आलू की फसल को नमी के कारण नुकसान होगा। यदि यह स्थिति एक सप्ताह से ज्यादा बनी रही तो इसका असर आलू की फसल पर बड़ा दुष्प्रभाव पड़ेगा। किसानों के मुताबिक यदि नमी बढ़ती है तो आलू में अगेती झुलसा तेजी से फैलता है। यह पानी फूलगोभी की फसल को नुकसान पहुंचाएगा, उसमें कीड़ा लगने लगेगा। इसके अलावा हरी मटर की फसल के लिए भी मौसम का ये बदलाव घातक है। किसान महिपाल, रामधार, जयकरण सिंह का कहना है कि अभी हमारे गेहूं को बोए 15 और 20 दिन ही हुए हैं। यदि धुंध और बदली छाई रही तो यह पीला पड़ना शुरू हो जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक अब 26 मार्च को, चुना जाएगा सपा विधायक दल का नेता, जानें किसके नाम पर मुहर लगा सकते हैं अखिलेश

पूर्व विधायक दलजीत नाराज नदी में स्टीमर खराब,करेंगे आंदोलन ! …

City News Uttar Pradesh

करोड़ों खर्च के बाद भी बंद पड़े ‘आरआरसी’ सेंटर: स्वच्छ भारत मिशन ‘भ्रष्टाचार में गुम’ !

City News Uttar Pradesh

गजब की बात : बांदा जिले में बह रही दूध की धार, उत्पादन तीन गुना बढ़ा

फाइनेंस कंपनियों की ‘महाठगी’: जनता का करोड़ों डूबा, भुगतान पटल बंद, न्याय ‘अधर’ में

City News Uttar Pradesh

बांदा में नवरात्रि में सुरक्षा को खतरा: पूर्व विधायक राजकुमार नें डीएम से किया खुलासा

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़