City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गजब की खबर, किसानो को नहीं मिला पिछले साल का भुगतान ! …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा । आश्चर्य में डालने वाली गजब की खबर है की किसानों को अपनी पिछले साल फसल बिक्री का अभी तक भुगतान नहीं हुआ।कीफसलअतर्रा, नरैनी, मटौंध क्षेत्र के लगभग छह सैकड़ा किसानों ने पीसीयू खरीद केंद्र में अपने चने फसल की बिक्री की थी। इनमें से तीन सैकड़ा किसानों को एक साल बाद भी उनके खाते में धनराशि नहीं आयी। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच एसडीएम ने करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर पर्यवेक्षण में शिथिलता की आख्या देते हुए कार्यवाही की संस्तुति की थी लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। किसान संगठनों ने मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग की है।


जिले में पीसीयू खरीद केंद्र ने अतर्रा, नरैनी, विशिष्ट गल्ला मंडी समिति खैरादा में पीसीयू ने अपना केंद्र खोलकर दलहन (चना) की खरीद की थी। खरीद केंद्र में व्यापक धांधली की शिकायत किसानों ने उच्चाधिकारियों से की थी। कहा कि आढ़तियों से खरीद कर अपात्रों को भुगतान किया जा रहा है। पात्र भटक रहे हैं। अनियमितता के चलते नरैनी ने क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी।तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम नरैनी कर अपनी जांच 25 जुलाई को अपर जिलाधिकारी को सौंपी थी। जिसमें पाया गया कि सहकारिता विभाग के उच्चाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं किया। इस कारण इतना बड़ा फर्जीबाड़ा हुआ। उक्त जांच आख्या संलग्न कर दोनो अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने के लिए अपर जिलाधिकारी ने प्रबंध निदेशक पीसीयू, प्रमुख सचिव सहकारिता को पत्र भेजा। लेकिन आज तक न दोषियों पर कार्रवाई हुई न ही लगभग तीन सैकड़ा किसानों को अपनी बिक्री किए गए फसल की धनराशि मिली।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी, भारतीय किसान यूनियन के मंडलीय पदाधिकारी मनरूप सिंह परिहार आदि ने मंडलायुक्त को पत्र देकर किसानों की धनराशि का बकाया लगभग पौने दो करोड़ रुपया भुगतान कराने, जांच में दोषी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है। कहा कि जिम्मेदार दोनो अधिकारियों पर कार्यवाही न हुई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : कौन हैं चौधरी भूपेंद्र सिंह जो भाजपा के बने अध्‍यक्ष, 33 साल में तय किया प्रदेश अध्‍यक्ष तक का राजनीतिक सफर, पढ़िए इनका सियासी सफर

बांदा बना बुंदेलखंड का शिमला: : कोहरे की चादर में लिपटा रहा पूरा इलाका

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिजली आपूर्ति के लिये हाहाकार : अभियंता कांता प्रसाद को जनता कर रही याद

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी पूरा करेंगे मोदी के अरमान : महा जनसंपर्क की तान दी है कमान

प्रतिनिधि अंकित ने ‘बदली तस्वीर’ : गंदगी पर ‘हाईटेक’ सफाई, नारकीय नाले को मिली मुक्ति

City News Uttar Pradesh

बांदा प्रशासन को चुनौती: प्राचीन शिव मंदिर पर हो गया अवैध कब्जा ! भक्तों की पहुंच बाधित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़