27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : कौन हैं चौधरी भूपेंद्र सिंह जो भाजपा के बने अध्‍यक्ष, 33 साल में तय किया प्रदेश अध्‍यक्ष तक का राजनीतिक सफर
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी : कौन हैं चौधरी भूपेंद्र सिंह जो भाजपा के बने अध्‍यक्ष, 33 साल में तय किया प्रदेश अध्‍यक्ष तक का राजनीतिक सफर, पढ़िए इनका सियासी सफर

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ( Bhupendra Singh Chaudhary ) यूं ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नहीं बने हैं। उन्हें संगठन का कुशल शिल्पी माना जाता है। मुश्किल हालात में पार्टी के लिए संकटमोचक बने। वहीं, अपनी व्यवहार कुशलता से पार्टी के अन्य नेताओं के साथ गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के दिल में स्थान बनाया है। पार्टी ने भी उन्हें हमेशा गुड बुक में रखा।

यूपी : कौन हैं चौधरी भूपेंद्र सिंह जो भाजपा के बने अध्‍यक्ष, 33 साल में तय किया प्रदेश अध्‍यक्ष तक का राजनीतिक सफर
UP: Who is Chaudhary Bhupendra Singh, who became the President of BJP, decided the political journey till the state president in 33 years

– 1989 में ली पार्टी की सदस्‍यता

मुरादाबाद जिले के छोटे से गांव महेंद्री सिकंदरपुर के मूल निवासी चौधरी भूपेंद्र सिंह ने 1989 में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई। वह कई बार जेल भी गए। 1993 में भाजपा जिला कार्य समिति में सदस्य बनाए गए। 1994 में जिला कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष बने और फिर 1995 में जिला महामंत्री।

– चार साल रहे भाजपा जिलाध्‍यक्ष

1996 से 2000 तक भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। वर्ष 2000 में विभाग संयोजक और 2007 में क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए। 2009 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा,पर जीत नहीं पाए। 2010 से 2018 तक वह चार बार क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे। 2016 में उन्हें विधान परिषद भेजा गया, 2022 में उन्हें दोबारा विधान परिषद भेजा गया है।
उनके नेतृत्व में 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, जब भी पार्टी कहीं फंसती दिखाई दी तो संकटमोटक की भूमिका भी निभाई। खास बात यह कि कभी लाइम लाइट में आने का प्रयास नहीं किया। इसका पुरस्कार भी उन्हें मिला। योगी सरकार के दोनों कार्यकाल में उन्हें मंत्री बनाया गया।

यूपी : कौन हैं चौधरी भूपेंद्र सिंह जो भाजपा के बने अध्‍यक्ष, 33 साल में तय किया प्रदेश अध्‍यक्ष तक का राजनीतिक सफर
UP: Who is Chaudhary Bhupendra Singh, who became the President of BJP, decided the political journey till the state president in 33 years

– जाट मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में किया एकजुट

पंचायत राज मंत्री रहते हुए पंचायत चुनाव में भी पार्टी को प्रदेश में सबसे अधिक जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख और भाजपा समर्थित ग्राम प्रधान जीतकर आए। 2022 में जब किसान आंदोलन को लेकर जाट मतदाताओं में नाराजगी होने की आशंका जताई जा रही थी, तब जाटलैंड को साधने में भूपेंद्र चौधरी ने अहम निभाई। चुनाव में अधिकांश समय उन्होंने पश्चिमी के जाट बाहुल्य क्षेत्रों में बिताया।

– सपा-रालोद गठबंधन की बनेंगे काट

पिछले दिनों हुए रामपुर उपचुनाव में वोटरों को साधकर भाजपा को जीत दिलाने में भी भूपेंद्र सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। अब 2024 के चुनाव से पहले किसान आंदोलन को फिर से हवा दी जाने लगी है। इसमें जाटों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
आंदोलन को देखते हुए भाजपा की रणनीति के हर लिहाज से वह सटीक हैं। पहला वह जाट हैं, संगठन और विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति से भलीभांति परिचित हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी के गठबंधन को कमजाेर करने में भी भाजपा का दांव ठीक साबित होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपर जिला सहकारी अधिकारी की मौत से खलबली: गर्मी या हार्ट अटैक से मौत ?

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त का नोडल अधिकारियों को सख्त आदेश, गरीबों का हक नहीं मारा जाना चाहिए…

City News Uttar Pradesh

भाजपा एवं सपा के लिए ‘निषाद’ बनेगा किंग मेकर: बिछ गई ‘चुनावी शतरंज’

वाह रे सीडीओ साहब: कागज़ों में विकास, ज़मीन पर सड़क विनाश, चुप्पी पर गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

बिजली चोरों के उड़े होश : विद्युत एवं विजिलेंस टीम नें डाला छापा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बताया : धर्मपाल सिंह का मिलन सार व्यक्तिव औऱ राजनीतिक कौशल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़