- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में आंखों की जान पर बन आई है। आंखों में आक्रमण करने वाले वायरस से सावधानी की बहुत जरूरत है। अन्यथा आंखों की रोशनी भी जा सकती है। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के सर्जन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर आकाश श्रीवास्तव सावधान किया है। आंखों में फैल रहे वायरस के संबंध में बताया कि कंजंक्टिवाइटिस आई फलू बहुत तेजी से फैल रहा है।

इससे आंखों पर बुरा प्रभाव पडता है। इसके मुख्य लक्षण है आखां का लाल होना, सफेद रंग का कीचड आना, पानी बहना, सूजन तथा आंखों में खुजली व दर्द होना है। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षणों का सामना करने पर आंखों को गुनगुने पानी से साफ करना चाहिए। साथ ही सूती कपडों से उन्होंने साफ करना चाहिए। आई फलू को फैलने से रोकने के लिए पीडित व्यक्ति को काले चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। टीबी या मोबाइल देखने से बचना चाहिए।

आंखों को बार बार छूने से बचना चाहिए। किसी से भी आई टू आई कांटेक्ट नहीं रखना चाहिए। साथ ही भीडभाड वाली जगहों पर जाने से बचे। उन्होंने कहा कि आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल नेत्र विशेषज्ञ को दिखाकर उनके निर्देशों का पालन करें। बिना डाक्टरी परामर्श के किसी भी प्रकार की दवा आंखों में गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती है। जिससे आंखों की रोशनी तक जा सकती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
