
- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें देवदूत वानर सेना की कार्यशैली की अति सराहना की है। कहा की गरीब दुखियों की मदद करने का जो सार्थक प्रयास इस संगठन द्वारा चलाया जा रहा वो शायद ही अब तक किसी भी संगठन द्वारा किया गया हो।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें चित्रकूट में वानर सेना महासम्मेलन से लौटने पर खास मुलाकात में अजीत प्रताप की देवदूत बानर सेना के बारे में प्रतिक्रिया दी ।

कहा की मदद करने का जो जुनून जो जज्बा इस संगठन के सदस्यों के अंदर देखने को मिल रहा है वो सायद ही कही और देखने को मिलेगा। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा की आज के समय में जहा हर संगठन का अपना एक एजेंडा है, वहीं “इस संगठन का एजेंडा सिर्फ और सिर्फ मानवता के लिए समर्पण” है।

पूर्व विधायक दल जीत नें कहा की वैसे तो पूरे देश में देवदूत वानर सेना के सदस्य सक्रिय है और संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, चित्रकूट में भी यह मजबूत हुआ है जो रविवार को संपन्न महा सम्मेलन में साबित हुआ। इसका विस्तार वह बांदा में भी करायेंगे। चित्रकूट के इस महा सम्मेलन में देवदूत वानर सेना के संरक्षक पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बांदा निवासी आरटी ओ केडी सिंह की उपस्थिति भी सम्मेलन का आकर्षण रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
