
- विनोद मिश्रा
बांदा। अब नेता मंच से झूठे दावे नहीं कर पाएंगे। आपके गांव में स्कूल है या झोपड़ी, अस्पताल है या सिर्फ ताला, नल का पानी आता है या 2 किमी चलना पड़ता है इसका ‘सबूत अब सरकारी रजिस्टर में दर्ज’ होने जा रहा है। जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये वो “रिपोर्ट कार्ड” है जिससे ‘तय’ होगा ‘अगले 5 साल में आपके गांव को क्या मिलेगा और क्या नहीं’।
जिले की 5 तहसील सदर, पैलानी, बबेरू, अतर्रा,नरैनी और 8 ब्लाक तिंदवारी, बबेरू, बड़ोखर खुर्द, बिसंडा, जसपुरा, कमासिन, महुआ, नरैनी के 469 ग्राम पंचायतों का ‘घर-घर सर्वे’ होगा। टीम हर गांव में जाकर गिनेगी कितने स्कूल,कितने स्वास्थ्य केंद्र, कितने घरों में पेयजल, सड़क की हालत,बैंक, डाकघर, बिजली, सिंचाई और रोजगार। यह सिर्फ आंकड़े नहीं हैं। वर्ष 1951 से बन रही यह हस्तपुस्तिका ही सरकार की करोड़ों की योजनाओं का आधार बनती है।
इसी को देखकर तय होता है कि किस गांव में ‘नई सड़क, नया स्कूल या नया हॉस्पिटल’ खुलेगा। इस बार डीसीएचबी पूरी तरह डिजिटल बनेगी। भाग-ए में जिले का इतिहास,भूगोल और उद्योग होगा। भाग-बी में हर गांव और वार्ड का अलग-अलग ‘डेटा’ होगा। अधिकारी का कहना है “अब कोई ये नहीं कह सकता कि हमें पता नहीं था।डीसीएचबी में सब लिखा होगा।” मतलब साफ है अगर आपके गांव में सुविधा नहीं है तो अब सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
