
- विनोद मिश्रा
बांदा। एक ‘मां खेत में धान की रोपाई’ की तैयारी कर रही थी पास में उसकी तीनों बेटियां खेल रही थीं तभी ‘कुछ ऐसा’ हुआ जिसने पलभर में ‘पूरे परिवार की खुशियां’ छीन लीं। खेत के किनारे लगा ट्रांसफार्मर ‘मौत का ट्रैप’ बन गया। जमीन पर पड़ा अर्थिंग का तार करंट से भरा था और ‘मासूम बच्चियां अनजाने में उसकी चपेट’ में आ गईं। देखते ही देखते चीखों से पूरा खेत गूंज उठा। तीन साल की मासूम ‘हमेशा के लिए खामोश’ हो गई, जबकि उसकी दो सगी बहनें जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। इस ‘दर्दनाक हादसे’ ने ‘बिजली व्यवस्था की सुरक्षा’ पर ‘गंभीर सवाल खड़े’ कर दिए हैं।
यह दर्दनाक हादसा कालिंजर थाना क्षेत्र के भारतपुर मसौनी गांव का है। वंदना अपनी तीनों बेटियों माधुरी, रागिनी और तीन वर्षीय रोहिनी को साथ लेकर खेत में धान की बेड़ लगाने गई थीं। दोपहर करीब तीन बजे बच्चियां खेत के पास खेल रही थीं। इसी दौरान उनका संपर्क ट्रांसफार्मर की ‘अर्थिंग के उस तार’ से हो गया, जो नीचे ‘जमीन पर पड़ा’ था और उसमें ‘करंट उतर’ आया था। करंट लगते ही तीनों बच्चियां जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी चीखें सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। किसी तरह उन्हें करंट से अलग कर तत्काल सीएचसी नरैनी पहुंचाया गया।
लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन वर्षीय रोहिनी को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बहन माधुरी का इलाज जारी है, जबकि रागिनी की हालत फिलहाल सामान्य बताई गई है। जिस मां ने सुबह अपनी बेटियों को हंसते-खेलते खेत ले गई थी, उसी मां की गोद कुछ ही घंटों में सूनी’ हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने ‘बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही’ का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि ट्रांसफार्मर की अर्थिंग सुरक्षित होती और तार खुले में जमीन पर नहीं पड़ा होता, तो यह ‘हादसा टाला’ जा सकता था। सूचना मिलते ही कालिंजर थाना प्रभारी दारा सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
