City News Uttar Pradesh
बांदा शहर को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया की गोहार
उत्तर प्रदेश

बांदा शहर को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया की गोहार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली संकट से लोगों का बुरा हाल है। आपूर्ति का आलम लप-झप की लुका-छिपी खेल रहा है। रात में तो बिजली शहर वासियों की नींद हराम कर देती है। कोई कुछ दावे करें बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है। ट्रांसफार्मर लोड से हाय-दईया कर कराह रहें हैं।

बांदा शहर को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया की गोहार

कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने से तो कहीं लाइन में फाल्ट आने से यह दिक्कत हो रही है। बिजली की आंख -मिचौली से लोग बिलबिला रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इस समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। शहर में बिजली की आपूर्ति पटरी से उतर गई है। 24 घंटे बिजली देने के दावों की हवा निकल गई है। भीषण उमस भरी गर्मी लोड अधिक होने से आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे है। लाइने टूट रही है।

बांदा शहर को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया की गोहार

उधर, विभाग की सब स्टेशन सहित ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की हो रही कवायदें “चीं” बोल रही हैं। दिन तो किसी तरह लोग कटता है लेकिन सबसे बुरी दशा रात के समय होती है। हर पांच मिनट में बिजली जानें और आने का खेल आधी रात के बाद तक जारी रहना नियत बन गया है। भरपूर नींद व आराम न मिलने से लोग बड़ी संख्या में बीमार हो रहे है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : शादी न होने परेशान युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…

City News Uttar Pradesh

राजनीति : राहुल गांधी अमेठी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव ! स्मृति ईरानी से होगा कड़ा मुकाबला

डीएम दीपा रंजन नें जारी की अपील : हाथी पांव से मुक्ति में करें सहयोग

City News Uttar Pradesh

सूने घर से आ रही थी दुर्गंध : दीवार झांककर अंदर देखा तो मिला युवक का शव

Banda : तिहरे हत्या कांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।

लोक निर्माण मंत्री नें की विभागीय समीक्षा : संचालित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़