24.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम का खाद गोदामों पर छापा: सीलन, फर्जी लाइसेंस और स्टॉक शून्य पर फूटा गुस्सा
उत्तर प्रदेश

डीएम का खाद गोदामों पर छापा: सीलन, फर्जी लाइसेंस और स्टॉक शून्य पर फूटा गुस्सा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जहां एक तरफ किसान बारिश में खेत जोत रहा है, दूसरी ओर सरकारी गोदामों में यूरिया और एनपीके की बोरियां सड़ रही हैं। जिले की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों और खाद केंद्रों की असलियत उस वक्त सामने आई, जब जिलाधिकारी जे.रीभा ने बिना पूर्व सूचना के छापेमारी शुरू की।

डीएम का खाद गोदामों पर छापा: सीलन, फर्जी लाइसेंस और स्टॉक शून्य पर फूटा गुस्सा

जांच के दौरान जो हकीकत निकली, उसने कृषि तंत्र की पोल खोल दी। कहीं गोदाम में सीलन से खाद खराब हो रही है, तो कहीं फर्जी लाइसेंस पर खाद केंद्र चलाए जा रहे हैं। डीएम की कार्रवाई ने खाद के नाम पर वर्षों से चल रहे गोरखधंधे पर सीधा वार किया। तिंदवारी ब्लॉक के पपरेन्दा समिति के गोदाम में 265 बोरी यूरिया और 190 बोरी एनपीके खाद तो मिली,लेकिन बोरियां सीधी सीलन भरे फर्श पर रखी थीं।

डीएम का खाद गोदामों पर छापा: सीलन, फर्जी लाइसेंस और स्टॉक शून्य पर फूटा गुस्सा

जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल निर्देश दिए कि तिरपाल बिछाए बिना एक भी बोरी गोदाम में नहीं रखी जाएगी, वरना कार्यवाही होगी। ग्राम लामा के अन्नपूर्णा खाद बीज भंडार का हाल और भी चौंकाने वाला था। लाइसेंस जारी है लेकिन खाद का कोई व्यापार नहीं ! डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया “यदि खाद व्यापार नहीं हो रहा तो लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाए। यह किसानों के साथ धोखा है !

डीएम का खाद गोदामों पर छापा: सीलन, फर्जी लाइसेंस और स्टॉक शून्य पर फूटा गुस्सा

बांदा मंडी समिति स्थित पीसीएफ, डीसीडीएफ और उपभोक्ता भंडार खाद केंद्रों पर भी डीएम ने हड़कंप मचा दिया। गोदामों में सीलन, बोरियों की दुर्दशा और गैर-प्रामाणिक स्टॉक पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “किसान की खाद से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं !” डीएम ने आदेश जारी किया कि पॉश मशीन से ही खाद वितरण होगा। सभी केंद्रों को नियमित स्टॉक बनाए रखना अनिवार्य होगा। विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा गया कि जनपद के किसी भी केंद्र पर खाद का स्टॉक शून्य मिला, तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ददुआ जिसके ‘नाम’ से ‘कांपती’ थी सरकार ? बंदूक से ‘राजनीति’ तक कैसे चला ‘साम्राज्य’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

सांसद कृष्णा के खिलाफ बगावती सुर तेज, अशोक पांडे बोले पार्टी का किया बंटाधार, जांच की मांग

City News Uttar Pradesh Desk

एसपी पलाश बंसल की ‘तबादला’ एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर ‘बदल’ गया ‘थाना-चौकी’ का गणित

City News Uttar Pradesh

बांदा : ड्यूटी से नदारद 47 रोडवेज संविदा कर्मियों को भेजी अंतिम नोटिस

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता का औचक निरीक्षण: बोले- शहर के व्यापारिक केंद्र होंगे आधुनिक

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी के ‘संघर्षों’ को सलाम: बांदा कांग्रेस ने जन्मदिन को बनाया ‘जनभावना’ का पर्व

ब्रेकिंग न्यूज़