28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
नहीं हो पा रहा 'सजना सजनी' का मिलन: 'सिलिंडर' का लगा 'ग्रहण' !
उत्तर प्रदेश

नहीं हो पा रहा ‘सजना सजनी’ का मिलन: ‘सिलिंडर’ का लगा ‘ग्रहण’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “शादियों का सीजन, खुशियों का माहौल” लेकिन इस बार जिले में “गैस संकट” ने “खुशियों” पर ऐसा “ग्रहण” लगाया है कि “शहनाइयां बजने” से पहले ही “थमने” लगी हैं। “सजना सजनी” का “मिलन” नहीं हो पा रहा है। “हालात इतने बदतर” हो चुके हैं कि “सिलिंडर की कमी” के चलते “शादियां टल” रही हैं और लोग बेबस होकर “सिस्टम को कोसने” पर “मजबूर” हैं।

नहीं हो पा रहा 'सजना सजनी' का मिलन: 'सिलिंडर' का लगा 'ग्रहण' !

जिले में करीब 1900 व्यावसायिक और चार लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, लेकिन मौजूदा हालात यह हैं कि सिलिंडर मिलना किसी ‘जंग जीतने’ से कम नहीं रह गया। शादी-समारोहों के लिए जरूरी व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से मैरिज हॉल संचालक बुकिंग रद्द करने पर मजबूर हैं। कई परिवारों की महीनों की तैयारियां एक झटके में बिखर रही हैं। गैस लेने के लिए उपभोक्ता पहले एजेंसी जाते हैं, वहां से उन्हें जिला पूर्ति कार्यालय भेज दिया जाता है। कार्यालय में कोई ठोस व्यवस्था नहीं, सिर्फ ‘आवेदन करो और इंतजार करो’ का जवाब मिलता है।

डिजिटल सिस्टम फेल: भुगतान के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर, दावों और हकीकत में फर्क

विचारणीय यह है की ‘क्या शादी’ जैसे जरूरी मौके पर भी लोगों को यूं ही भटकना पड़ेगा? राजेश गुप्ता अपने बेटे की शादी के लिए सिलिंडर की व्यवस्था नहीं कर पा रहे, तो संगीता को अपनी बेटी की शादी के लिए पड़ोसियों से सिलिंडर मांगना पड़ रहा है। यह सिर्फ दो परिवारों की कहानी नहीं, बल्कि पूरे जिले की हकीकत बन चुकी है। मैरिज हॉल संचालक मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक, सिलिंडर न मिलने के कारण उनकी दो बुकिंग पहले ही रद्द हो चुकी हैं।

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन 'लापता'

आगे भी यही स्थिति रही तो नुकसान और बढ़ेगा। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि आवेदन के आधार पर ही अनुमति दी जाएगी। लेकिन प्रश्न यह है कि जब संकट सामने है, तो अभी तक कोई ठोस कार्ययोजना क्यों नहीं बनी? यह सिर्फ गैस की कमी नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही का बड़ा उदाहरण बन चुका है। अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह ‘गैस संकट’ हजारों परिवारों की खुशियां छीन लेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन औऱ यमुना नें की गर्जना: गंगऊ बांध नें भरा उत्तसाह, तबाही का बजा अलार्म ?

City News Uttar Pradesh Desk

चोरी की सरिया के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, लोडर में चित्रकूट ले जाते समय पुलिस ने चोरों को दबोचा

चित्रकूट राष्ट्रीय रामायण मेला का मुख्यमंत्री योगी कर सकते हैैं उद्घाटन

City News Uttar Pradesh

गौवंशों के संरक्षण का शासकीय संकल्प धूल धूसरित ? किसानों की फसलें हो रहीं हैं नष्ट !

City News Uttar Pradesh

अयोध्या वासी वैश्य ‘समाज’ बनना चाहता है ‘ओबीसी’: प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh Desk

अन्ना गायें अब करेंगी कमाल : किसान होंगे खुश हाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़