City News Uttar Pradesh
बांदा के दो थानों में बज रही बधाइयों की थाप: एसपी पलाश ने जलाई जश्न की लौ !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा के दो थानों में ‘बज’ रही बधाइयों की थाप: एसपी पलाश ने जलाई जश्न की लौ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के मटौंध और नरैनी थाने में मंगलवार को “देर रात तक कुछ अलग ही नजारा छाया” रहा। “थानों में जश्न की बयार” बही। पुलिसकर्मियों के “चेहरों पर जश्न” की “शहनाइयां तैरती” रही। आखिर क्या है इस “जश्न का राज” ? इस “खुशी की लौ को प्रज्वलित” किया पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने।बांदा के दो थानों में बज रही बधाइयों की थाप: एसपी पलाश ने जलाई जश्न की लौ ! दरअसल, पुलिस मुख्यालय से आई एक खबर ने “दोनों थानों में खुशी की लहर दौड़ा” दी है। जनपद में तैनात “उपनिरीक्षकों का इंतजार खत्म हुआ और उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति का तोहफा” मिला है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी पलाश बंसल ने स्वयं उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यादव और मनीशंकर मिश्रा के “कंधे पर स्टार” सजाकर उन्हें “नई पारी” की बधाई दी।बांदा के दो थानों में बज रही बधाइयों की थाप: एसपी पलाश ने जलाई जश्न की लौ ! नरैनी थाने में तैनात दिलीप कुमार यादव और मटौंध थाने में सेवाएं दे रहे मनीशंकर मिश्रा का नाम पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी “पदोन्नति सूची” में शामिल होते ही “दोनों थानों में बधाइयों” का “तांता” लग गया। एसपी ने दोनों नवपदोन्नत निरीक्षकों को नई चुनौतियों के लिए तैयार रहने की नसीहत देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एएसपी शिवराज और सीओ सिटी सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विकास प्राधिकरण बनेगा “नक्शेबाज” एवं लैंड लार्ड : बढ़ायेगा “कमाई”

City News Uttar Pradesh

व्यापारी पुत्र शुभम गुप्ता लें आया खुशियों की बहार : मिल रही बधाईयां

City News Uttar Pradesh

यूपी के सरकारी अस्पतालों में संविदा पर एनएचएम के माध्यम से भर्ती स्टाफ नर्स का 5 प्रतिशत बढ़ा मानदेय

City News Uttar Pradesh

Banda : राजकीय मेडिकल कालेज के आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्स मनीषा एवं पूजा के जज्बे को सलाम …

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म पीड़िता ने सीएम योगी से मांगी इच्छा मृत्यु तो मची खलबली : दर्ज हुई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की अपील : बूथ की मजबूती में है जीत ! …

ब्रेकिंग न्यूज़