- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। करीब दो घंटे चली यह मुलाकात वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अहम मानी जा रही है।

– जनता को झूठे वादों से बहकाया जा रहा
फारुख ने कहा कि मुल्क के हालात ठीक नहीं हैं। भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति बदले की भावना से काम कर रही है। जनता को झूठे वादों से बहकाया जा रहा है। भाजपा ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। महंगाई चरम पर है और अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। नौकरी मिल नहीं रही, बेकारी बढ़ी है।

– अखिलेश के नेतृत्व से पूरे मुल्क को उम्मीद
फारुख ने अखिलेश से कहा कि देश को बचाने का दारोमदार उत्तर प्रदेश पर है। यहां से केंद्र की राजनीति प्रभावित होती है। सबसे ज्यादा 80 सांसद उत्तर प्रदेश से ही चुने जाते हैं। अखिलेश के नेतृत्व से पूरे मुल्क को उम्मीद है। देश में अमन-चैन, तरक्की और संविधान बचाने के लिए धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों को आगे बढ़ना है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
