- विनोद मिश्रा
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। डीडीसी, बीडीसी सहित ग्राम प्रधान के पदों के आरक्षण की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। जिन संभावित उम्मीदवारों को प्रस्तावित आरक्षण रास नहीं आ रहा है, वह आपत्ति दर्ज कराने की तैयारियों में जुट गए हैं।

प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्तियां चार से आठ मार्च तक ली जाएंगी। अंतिम सूची का प्रकाशन 14 मार्च को होगा। जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के स्थानों, पदों का आरक्षण व आवंटन की समय सारणी जारी करते हुए बताया कि प्रस्तावित सूची का प्रकाशन दो से तीन मार्च को होगा। प्रस्तावित आरक्षण पर चार से 8 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एकत्रीकरण 9 मार्च को होगा। 10 से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन 13 और 14 मार्च को होगा। उधर, प्रस्तावित आरक्षण कई संभावित प्रत्याशियों को रास नहीं आ रहा है। वह अपनी गणित के अनुसार आरक्षण को लेकर निश्चिंत थे, लेकिन प्रस्तावित आरक्षण ने उनके मंसूबों में पानी फेर दिया। अब प्रत्याशी आपत्तियां दर्ज कराने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए राजनीति के धुरंधरों सहित वकीलों का सहारा लिया जा रहा है, ताकि उनका तर्क सही साबित हो और आरक्षण पर संशोधन कराया जा सके

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
