24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
महिला जज का शव फंदे से लटका मिला: 24 साल की उम्र में ज्योत्सना बनी थीं सिविल जज, अब चार साल बाद मौत
उत्तर प्रदेश

महिला जज का शव फंदे से लटका मिला: 24 साल की उम्र में ज्योत्सना बनी थीं सिविल जज, अब चार साल बाद मौत

  • ब्यूरो रिपोर्ट

बदायूं। शनिवार सुबह सिविल बार के नजदीक सरकारी आवास में सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। कर्मचारी सुबह काम करने आवास पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। उन्हें कई बार कॉल भी की लेकिन कोई जवाब नहीं आया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पर आसपास रह रहे जज और कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने उनके आवास का दरवाजा तोड़ा और उनके परिवार वालों को सूचना दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके माता-पिता मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

महिला जज का शव फंदे से लटका मिला: 24 साल की उम्र में ज्योत्सना बनी थीं सिविल जज, अब चार साल बाद मौत
Body of female judge found hanging: Jyotsna became civil judge at the age of 24, now dies after four years

सिविल जज, जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय 29 अप्रैल 2023 को अयोध्या से ट्रांसफर होकर बदायूं आई थीं। वह महज 24 साल की उम्र में सिविल जज बनी थीं और उनकी पहली पोस्टिंग 15 नवंबर 2019 को अयोध्या में हुई थी। ज्योत्सना राय मूलरूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं। उनके पिता अशोक कुमार राय 31 जुलाई 2023 को अपर निदेशक अभियोजन के पद से बरेली से सेवानिवृत्त हुए थे। तब से वह लखनऊ में रह रहे हैं।

महिला जज का शव फंदे से लटका मिला: 24 साल की उम्र में ज्योत्सना बनी थीं सिविल जज, अब चार साल बाद मौत
Body of female judge found hanging: Jyotsna became civil judge at the age of 24, now dies after four years

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जज ज्योत्सना राय अपने आवास का अंदर से दरवाजा नहीं खोल रही हैं और न ही वह न्यायलय पहुंचीं हैं। उनके अधिकारियों ने उन्हें कई बार कॉल भी की। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा खोला था। अंदर बेडरूम के बराबर वाले कमरे में उनका शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। उनके कमरे से कुछ अभिलेख मिले हैं। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। इसमें जो सच्चाई होगी। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वन विभाग की ‘अपरम्पार लीला’ : पौध रोपण के नाम पर ‘करोड़ों’ का कर डाला ‘बंदर बांट’ !

City News Uttar Pradesh

कचहरी में अधिवक्ता प्रचार खुशी में झूमे: मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश बने आकर्षण

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: जल जीवन मिशन में ‘यूपी’ कामयाब, देश में ‘पहला’ स्थान

गजब की खबर : बांदा के खिलाड़ी विदेश में बिखेरेंगे जलवा, जापान रवाना हुआ ओलंपिक दल …

City News Uttar Pradesh

सढा-गोरेमऊ मार्ग पर ‘जिंदगी’ का ‘दांव’ : जिम्मेदारों का नहीं ‘ध्यान’

City News Uttar Pradesh Desk

एक झपकी में ‘खड़ी हो गई मौत’: एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने मचाई तबाही, एक की मौत, 13 घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़