24.3 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
भारत रत्न से नवाज़े जायेंगे लालकृष्ण आडवाणी: राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका, 2015 में मिला था पद्म विभूषण
देश विदेश

भारत रत्न से नवाज़े जायेंगे लालकृष्ण आडवाणी: राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका, 2015 में मिला था पद्म विभूषण

  • ब्यूरो रिपोर्ट

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का एलान किया है। जिसके बाद से तमाम भाजपा नेताओं ने खुशी की लहर है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए इस फैसले की जानकारी दी।

भारत रत्न से नवाज़े जायेंगे लालकृष्ण आडवाणी: राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका, 2015 में मिला था पद्म विभूषण
Lal Krishna Advani will be awarded Bharat Ratna: Played an important role in Ram Mandir movement, received Padma Vibhushan in 2015

‘भारत रत्न’ की घोषणा के बाद सीएम योगी, नीतीश कुमार, मनोहर लाल खट्टर समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने इसे खुशी का क्षण बताया। इससे पहले 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। लालकृष्ण आडवाणी ने सम्मान पर कहा कि यह मेरे लिए गौरवान्वित करने वाला पल है।

भारत रत्न से नवाज़े जायेंगे लालकृष्ण आडवाणी: राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका, 2015 में मिला था पद्म विभूषण
Lal Krishna Advani will be awarded Bharat Ratna: Played an important role in Ram Mandir movement, received Padma Vibhushan in 2015

– मैं इस सम्मान को स्वीकार करता हूं : आडवाणी

वहीं भारत रत्न के एलान के बाद 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ इस सम्मान को स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान है जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवनभर सेवा की है। उन्होंने कहा कि आदर्श वाक्य ‘यह जीवन मेरा नहीं है, यह मेरे राष्ट्र के लिए है’ ने मुझे प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं दो लोगों (पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी) को कृतज्ञतापूर्वक याद करता हूं, जिनके साथ मैंने काम किया है। साथ ही उन्होंने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू, पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है।

भारत रत्न से नवाज़े जायेंगे लालकृष्ण आडवाणी: राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका, 2015 में मिला था पद्म विभूषण
Lal Krishna Advani will be awarded Bharat Ratna: Played an important role in Ram Mandir movement, received Padma Vibhushan in 2015

– राम मंदिर आंदोलन में निभाई अहम भूमिका

1980 की शुरुआत में विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम जन्मभूमि के स्थान पर मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन की शुरुआत की। बीजेपी के संस्थापक सदस्य लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर आंदोलन को चेहरा बने। ये यात्रा 1990 में सोमनाथ से अयोध्या के लिए शुरू की गई थी। आडवाणी को यात्रा के बीच में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। साल 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद कई लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। इनमें लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम था। बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Bhupinder Singh: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन, 82 साल की उम्र में कहा अलविदा

City News Uttar Pradesh

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने नोटबंदी के 6 वर्ष पूरा होने पर केंद्र सरकार को घेरा, बोले- उतरने लगी पीएम मोदी के बयानों की चमक

City News Uttar Pradesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: यूपी में सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी कांग्रेस की यात्रा, इन 20 जिलों से गुजरेगी, पढ़िए रूट मैप

City News Uttar Pradesh

सियासत के भजन लाल : 2008 में निर्दलीय लड़े चुनाव, 2023 में पहली बार बने विधायक, अब राजस्थान की संभालेंगे कमान

City News Uttar Pradesh

चीतों की मौत से टेंशन में सरकार : कूनो नेशनल पार्क में दो महीने में 6 चीतों की मौत, क्या है वजह

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : फतेहपुर में प्रधानमंत्री मोदी की हुंकार, बोले- बुंदेलखंड में घोषणा करके सो जाने वाले नहीं घोर परिश्रम करने वाले चाहिये

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़