24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया विवाह घर और वालीबाल कोर्ट का उद्घाटन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आदर्श गांव बड़ोखर खुर्द में सोमवार को सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने नवनिर्मित विवाह घर तथा वालीबाल कोर्ट का उद्घाटन किया। वालीबाल खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये विधायक ने कहा कि जल्द ही वालीबाल कोर्ट के समीप दर्शक दीर्घा और पवेलियन तथा मैदान के चारों ओर लोहे की जाली लगवाई जाएगी।

इस अवसर पर किसान क्लब बडोखर खुर्द के वालीबाल खिलाड़ियों ने वालीबाल का प्रदर्शन मैच खेला, जिसकी तारीफ करते हुऐ विधायक ने खिलाड़ियों के क्रीड़ा कौशल की प्रशंसा की। खेलों की आवश्यकता तथा उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह, पूर्व प्रधान बलवान सिंह, समाजसेवी उदयपाल सिंह, एडवोकेट श्याम सिंह, शिवनारायण सिंह, प्रेम बाबू सिंह, कुशल सिंह, ओमबाबू शर्मा, संदीप सिंह, उदितराज सिंह, अमन सिंह सहित अनेकों गांववासियों ने इस समारोह में शिरकत की। सायंकाल खिलाड़ियों ने वालीबाल मैदान को दीपमाला से सजाया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही सरकार

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में पूर्व विधायक आनंद शुक्ला का ‘सियासी’ विस्फोट: गठबंधन विधायक को बताया ‘नकारा’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा जिले में लगभग 1067 स्थानों पर होगा होलिकादहन: प्रशासन भी हो चुका है सतर्क

बिजली कांट्रेक्टर यूनियन का गजब का चुनाव : सभी जीते निर्विरोध ! …

City News Uttar Pradesh

शराब पीकर घर आए बेटे ने मां से किया झगड़ा, फिर लाइसेंसी बंदूक से खुद को मार ली गोली !

City News Uttar Pradesh

दलजीत नेत्र रोगियों का कर रहे कल्याण, विशाल नेत्र शिविर जसपुरा में होगा फ्री इलाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़