29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा मुखिया का चुनावी दांव : "हसन सिद्दीकी" सोशल इंजीयरिंग की संभाल रहे "कमान"
उत्तर प्रदेश

सपा मुखिया का चुनावी दांव : “हसन सिद्दीकी” सोशल इंजीयरिंग की संभाल रहे “कमान” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सपा नें बांदा निवासी अपने राजनीतिक “कोहनूर” एवं स्पोर्ट्स विंग के प्रदेश प्रभारी हसन सिद्धीक को सोशल इंजीनियरिंग का चेहरा बना जो राजनीतिक दांव चला है उससे बसपा, भाजपा एवं कांगेस पार्टियो के “पेशानी” पर बल पड़ गया है ! माना जा रहा है की विधान सभा चुनावों के लिए वह प्रदेश स्तर पर सोशल इंजीनियरिंग में कामयाब मोहरा साबित होंगे।

सपा मुखिया का चुनावी दांव : "हसन सिद्दीकी" सोशल इंजीयरिंग की संभाल रहे "कमान"

हसन सिद्दीकी प्रदेश के कद्दावर मंत्री रह चुके नसीमुद्दीन के छोटे भाई एवं वालीबाल के नेशनल खिलाड़ी रहें हैं। एक खास बात यह भी की बसपा शासन काल में मंत्री नसीमुद्दीन नें इस जिले को विकास का जो भी उपाहर दिया उसके पीछे पृष्ठिभूमि के प्रमुख रणनीतिकार हसन सिद्दीकी को ही माना जाता है।बाद में हसन सिद्दीकी की गलबहियां सपा से हो गई।

सपा खिलाड़ियों को करेगी आकर्षित, प्रदेश प्रभारी हसनउद्दीन का दौरा !
खैर खबर का विषयांतर न हो, इसलिये हम मुख्य मुद्दे पर चलते हैं। सपा मुखिया नें हसन सिद्दकी को प्रदेश के फिलहाल इक्कीस जिलों में विधानसभा चुनाव में अपने व्यवहार का कमाल भरा जादू चलाने की जिम्मेदारी सौप कर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। पहला तो उनकी उभरते युवा मुस्लिम चेहरा के रूप में प्रस्तुति, दूसरी प्रमुख खासियत उनका अपने व्यवहार से अन्य धर्म और जाति वर्ग के बीच “स्नेह भरी पकड़” राजनीति के बिगड़ते स्वरूप को संवारने में पैगाम भरी आशा भी है। राजनीतिक समीक्षक खुले दिल से स्वीकारते हैं की हसन के कुशल व्यवहार का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता हैं की ब्राह्मण मतदाता तक बहुसंख्या में उनके मुरीद हैं। ठाकुर, वैश्य और अन्य जातीयों का रुख मोड़ देने के वह अदभुत खिलाड़ी हैं।

सपा मुखिया का चुनावी दांव : "हसन सिद्दीकी" सोशल इंजीयरिंग की संभाल रहे "कमान"
सपा नें पिछले विधान सभा चुनाव में उन्हें बांदा से प्रत्याशी भी घोषित किया था, बाद में बदलाव हो गया। फिलहाल विधान सभा चुनाव में सपा मुखिया नें जिस तरह हसन सिद्दकी पर अपना सोशल इंजीनियरिंग का मुस्लिम चेहरे के माध्यम से कार्ड खेला हैं उसका उन्हें लाभ मिलने में फिलहाल कोई संशय नजर नहीं आता !

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका बोर्ड बैठक में मालती का ‘दबदबा’: शहर के ‘कायाकल्प’ को पास हुए बड़े प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh

केन और यमुना का जल स्तर बढ़ा : जलशक्ति मंत्री रामकेश नें राहत कार्यों के लिये किया एलर्ट

City News Uttar Pradesh

बांदा स्वास्थ विभाग में स्टाफ की कमी : कोरोना से निपटने के लिये सिर्फ हवा में भांज रहे तलवार ! …

उपभोक्ता आयोग ने गाड़ी परिवादी को सौंपा 5 लाख 69 हजार 341 का चेक …

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: केन नदी ‘बांदा’ की जीवन रेखा, इसका ‘संरक्षण’ हम सबका ‘दायित्व’

हृदय विदारक दुर्घटना: एक पल में तीन परिवारों की खुशियाँ छीन गई रफ्तार, मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़