- ( ब्यूरो रिपोर्ट )
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का माफिया के खिलाफ बुलडोजर एक्शन जारी है। जीरो टालरेंस नीति के तहत माफिया और अपराधियों के खिलाफ लक्ष्य तय कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने 100 दिनों में गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया से 500 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा था, इस लक्ष्य से डेढ़ गुना से भी अधिक यानी 844 करोड़ रुपये की वसूली अब तक हो चुकी है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सरकार ने प्रत्येक थाना स्तर पर टाप 10 अपराधियों के चिह्नीकरण के तहत कुल 16,158 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। इन अपराधियों के खिलाफ अब तक कुल 83721 अभियोग दर्ज कराए जा चुके हैं। इनसे 648 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।

अपराधियों पर प्रभावी नकेल कसने व कानून व्यवस्था अच्छी रखने के लिए गृह विभाग द्वारा तैयार की गई 100 दिनों की कार्ययोजना की बीते दिन सोमवार को समीक्षा करते हुए गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि पांच नए बम निरोधक दस्ते व 10 नए एंटी सबोटाज चेक टीम के लिए पुलिस कर्मियों का चिह्नांकन कर लिया गया है।
उन्होंने बताया था कि अयोध्या में स्पेशल टास्क फोर्स यूनिट का गठन किया जा चुका है। इसके अलावा 135 कमांडों की विभिन्न पदों पर नियुक्ति एवं उपकरणों व संसाधनों की व्यवस्था की जा चुकी है। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो को और अधिक चुस्त-दुरुस्त व प्रभावी बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की अपराध शाखा में विलय किया जा चुका है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
