City News Uttar Pradesh
रामायण मेला में संतों और विद्वानों के प्रवचनों से भक्तों को मिली आध्यात्मिक उन्नति
उत्तर प्रदेश

रामायण मेला में संतों और विद्वानों के प्रवचनों से भक्तों को मिली आध्यात्मिक उन्नति

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। रामायण मेला के दूसरे दिन विद्वत सभा में प्रमुख विद्वानों और संतों ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को जीवन के मूल्य और आध्यात्मिकता का ज्ञान दिया। रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डा. जंगबहादुर पांडेय ने रामकथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “रामकथा संसार की व्यथा को दूर करने वाली है।” उन्होंने रामकथा के माध्यम से सुमति और कुमति के बीच अंतर को समझाया और बताया कि रामकथा हमें जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

रामायण मेला में संतों और विद्वानों के प्रवचनों से भक्तों को मिली आध्यात्मिक उन्नति

सुल्तानपुर से आए डा. विजय बहादुर सिंह ने रामकथा का मानव जीवन में महत्व बताते हुए कहा, “रामकथा में चित्रकूट की रज का विशेष महत्व है।” उन्होंने चित्रकूट की भूमि को मुक्ति और पुण्य की भूमि बताया और कहा कि यहां का हर कण भगवान राम के चरणों से पवित्र है। आद्य प्रसाद सिंह और डा. ओंकारनाथ द्विवेदी ने भी अपने प्रवचनों में रामायण के आदर्शों को जीवन में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया।

रामायण मेला में संतों और विद्वानों के प्रवचनों से भक्तों को मिली आध्यात्मिक उन्नति

ब्रह्माकुमारी आश्रम की बीके दुर्गेश नंदनी ने कहा कि एक सुंदर जीवन जीने के लिए हमें धर्म का आश्रय लेना चाहिए और जीवन में अच्छे संस्कारों को उतारना चाहिए। उन्होंने रामायण को केवल पढ़ने की बजाय उसे अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान शिव भक्ति की महिमा पर भी विशेष चर्चा की गई, जिससे श्रद्धालु और भक्त गहरे आत्मिक अनुभव से जुड़े। इस पावन अवसर पर भक्तों ने रामकथा और शिव भक्ति के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान को आत्मसात किया और अपने जीवन को सही दिशा देने का संकल्प लिया। रामायण मेला के आयोजन से चित्रकूट की सांस्कृतिक और धार्मिक धारा एक बार फिर समृद्ध हो गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रफ्तार ने छीना कंधों का सहारा: बाइक सवार ‘दो बच्चों’ को कुचला, एक झटके में उजड़ा घर

चोरों के दुस्साहस से पुलिस की किरकिरी: एक ही रात में सात दुकानों को बनाया निशाना

City News Uttar Pradesh

बसपा की चुनाव में करारी हार: 23 जून को मायावती कर सकती हैं समीक्षा, आकाश आनंद को फ‍िर म‍िल सकती है ज‍िम्‍मेदारी

भ्रष्टाचार का हुआ विकास: घोटाले की ‘आंच’ में ‘झुलसे’ अधिकारी, प्रशासन का कड़ा प्रहार !

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ताओ में खूनी संघर्ष: कचहरी में चैंबर बना रणक्षेत्र, सपा नेता के अलॉटमेंट से भड़की हिंसा

City News Uttar Pradesh

यूपी : गौ संरक्षण केंद्रों को रोजगार का बड़ा जरिया बनाने की तैयारी में है योगी सरकार, निर्देश जारी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़