25.2 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
रामायण मेले में संस्कृति और भक्ति का संगम: विद्वानों ने किया रामकथा का गूढ़ विश्लेषण
उत्तर प्रदेश

रामायण मेले में संस्कृति और भक्ति का संगम: विद्वानों ने किया रामकथा का गूढ़ विश्लेषण

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेले के तीसरे दिन भक्ति, आध्यात्म और संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिली। विद्वानों, संतों और साहित्यकारों ने रामचरित मानस, भक्ति परंपरा और भारतीय संस्कृति के महत्व पर अपने विचार रखे। झांसी चिरगांव की मानस मंदाकिनी पांडेय ने कहा कि रामकथा सुनने और समझने के लिए हृदय में प्रेम आवश्यक है। उन्होंने शबरी और गणिका का उदाहरण देते हुए बताया कि जिन्होंने बिना किसी वेद-पाठ या यज्ञ के केवल प्रेम और समर्पण से श्रीराम के दर्शन प्राप्त किए, वे सच्चे भक्त थे।

रामायण मेले में संस्कृति और भक्ति का संगम: विद्वानों ने किया रामकथा का गूढ़ विश्लेषण

रामायणी सनत कुमार मिश्र ने “राम नाम मणि दीप धर, जीह डेहरी द्वार” का उल्लेख करते हुए राम नाम की महिमा का वर्णन किया। ग्वालियर के श्रीलाल पचौरी ने सगुण भक्ति की महत्ता को काव्य रूप में प्रस्तुत किया, जिससे श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। बांदा के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’ ने चित्रकूट की आध्यात्मिकता पर प्रकाश डाला। कहा कि यह स्थान केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रामायण मेले में संस्कृति और भक्ति का संगम: विद्वानों ने किया रामकथा का गूढ़ विश्लेषण

उन्होंने बताया कि सरस्वती नदी गुप्त रूप से प्रयागराज में संगम से मिलती है, जिससे चित्रकूट का महत्व और भी बढ़ जाता है। लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. अल्का पांडेय ने निर्गुण और सगुण भक्ति पर प्रकाश डाला। बताया कि गोस्वामी तुलसीदास ने निर्गुण निराकार परमात्मा को समाज के करीब लाकर उसे सगुण रूप में प्रस्तुत किया, जिससे भक्ति का मार्ग सरल हो गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस नें इंदिरा गांधी, सरदार वल्लभ एवं नरेंद्र देव को किया याद: दी श्रंद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

जज्बा तेरा जज्बा: बिना किसी उपकरण, बिजली के ‘गांव’ में बना दिया ‘कोल्ड स्टोरेज’

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति जाम और अतिक्रमण से दिलायेगी निजात : हुई एलर्ट

City News Uttar Pradesh

बांदा में थाने के पास खून से लथपथ पड़ा मिला मजदूर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप …

City News Uttar Pradesh

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज से बांदा जेल पहुंचा था 500 रुपये में सिम कार्ड

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस जनों ने याद की सावर मती के संत की शहादत…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़