City News Uttar Pradesh
जड़िया के ब्लैकमेलरों को भेजा गया जेल : सर्राफा व्यवसायी का एटीएम कार्ड पुलिस ने आरोपितों से किया बरामद
उत्तर प्रदेश

जड़िया के ब्लैकमेलरों को भेजा गया जेल : सर्राफा व्यवसायी का एटीएम कार्ड पुलिस ने आरोपितों से किया बरामद

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सर्राफा व्यवसायी शैलेश जड़िया के ब्लैकमेलरों को पुलिस ने शुक्रवार को जरैली कोठी तिराहे से गिफ्तार किया। पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी का एटीएम कार्ड भी आरोपितों से बरामद किया, इसके बाद जेल भेज दिया।

जड़िया के ब्लैकमेलरों को भेजा गया जेल : सर्राफा व्यवसायी का एटीएम कार्ड पुलिस ने आरोपितों से किया बरामद
Jadia’s blackmailers were sent to jail: Police recovered the ATM card of the bullion dealer from the accused

गौरतलब हो कि शहर के मढ़ियानाका मुहल्ला निवासी प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी शैलेश कुमार जड़िया पुत्र रामसेवक जड़िया ने रविवार की सुबह मवेशीबाड़े में टिनशेड के पाइप पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मृतक सर्राफा व्यवसायी के पास से सुसाइड नोट बरामद किया था। सुसाइड नोट में मृतक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका और एक अन्य युवक के द्वारा ब्लैकमेल करने और 60 किलो चांदी व 80 लाख रुपया वसूली करने का जिक्रया किया था और भी डिमांड बढ़ती जा रही थी। इससे परेशान होकर सर्राफा व्यवसायी ने आत्महत्या किए जाने की बात सुसाइड नोट में कही थी। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पड़ताल की तो महिला और युवक प्रेमी और प्रेमिका निकले। सुसाइड नोट में ब्लैकमेलर गिरोह के सक्रिय होने और तमाम लोगों के फंसे होने की बात भी कही गई थी। पुलिस ने लगातार पड़ताल की।

जड़िया के ब्लैकमेलरों को भेजा गया जेल : सर्राफा व्यवसायी का एटीएम कार्ड पुलिस ने आरोपितों से किया बरामद
Jadia’s blackmailers were sent to jail: Police recovered the ATM card of the bullion dealer from the accused

इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को ब्लैकमेलर राहिला पत्नी अमीरुद्दीन पुत्री जहांगीर निवासी जरैली कोठी और उसके कथित प्रेमी सादाब पुत्र मोहम्मद रईस निवासी ईदगाह रोड अलीगंज को जरैली कोठी तिराहे से गिरफ्तार करने का दावा किया। आरोपितों के पास से मृतक सर्राफा व्यवसायी का एटीएम कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में नगर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत, उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी यादव, विजय कुमार यादव, यासीन आदि शामिल रहे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रिश्ते हुये शर्मसार : कलयुगी बेटे नें मां के साथ किया दुराचार !

City News Uttar Pradesh

दो ट्रकों की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत, चालक की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

न्यायमूर्ति नें की जूम मीटिंग : लोक अदालतों को अधिक कारगर बनाने के निर्देश …

City News Uttar Pradesh

हनुमान प्रतिमा से निकली अश्रुधारा ? वीडियो वायरल, उमड़ी भीड़

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने किया निरीक्षण, इस वर्ष पूरा होना है सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की जन चौपाल : समझाया भाजपा सरकार में विकास की बहार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़