27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
प्राथमिक शिक्षकों नें भरी हुंकार : पुरानी पेंशन प्रणाली की जाये बहाल
उत्तर प्रदेश

प्राथमिक शिक्षकों नें भरी हुंकार : पुरानी पेंशन प्रणाली की जाये बहाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ नें बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। मांगे न माने जाने पर सरकार को उखाड़ फेंकने की चेतावनी दी।

प्राथमिक शिक्षकों नें भरी हुंकार : पुरानी पेंशन प्रणाली की जाये बहाल
Primary teachers shouted: old pension system should be restored

संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी नें इस अवसर पर धरने में कहा की सरकार यदि केवल दो बाते सोचना शुरू कर दें की शिक्षकों से गैर शैक्षणिक एवं अनावश्यक कार्य न कराए जाए, शिक्षकों को केवल शिक्षण कार्य करने तथा बुढ़ापे को सुव्यवस्थित करते हुए पुरानी पेंशन दे दी जाए तो बेसिक शिक्षा विभाग में आमूलचूल परिवर्तन आ जायेगा।


प्रांतीय आह्वान पर हुये इस धरना में शिक्षकों में उत्त्साह भरते हुये आशुतोष त्रिपाठी नें कहा की सरकार तो हमेशा झुकती है सिर्फ संगठन में झुकाने की ताकत होनी चाहिये। कहा की एक नेशन एक इलेक्शन पर सरकार जोर दे रही है तो एक नेशन और एक पेंशन प्रणाली भी होनी चाहिये। इसी के साथ ही मांगों के संदर्भ में सरकार को संबोधित ज्ञापन भी बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या को दिया गया।

प्राथमिक शिक्षकों नें भरी हुंकार : पुरानी पेंशन प्रणाली की जाये बहाल
Primary teachers shouted: old pension system should be restored

ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेश चिकित्सा, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक,राज्य कर्मचारियों की भांति द्वतीय शनिवार अवकाश व अध्ययन अवकाश तथा प्रतिकर अवकाश, नियमानुसार प्रत्येक शिक्षक को प्रोन्नत वेतनमान, प्रत्येक शिक्षक को दस लाख का सामूहिक बीमा आदि है। धरने को जिला मंत्री प्रजीत सिंह, संयुक्त मंत्री जय दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप एवं संचालन ब्लॉक हरवंश श्रीवास्तव ने किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन नें मतदान व्यवस्था की किया समीक्षा : दिये आवश्यक निर्देश

City News Uttar Pradesh

मंत्री और विधायक ने बांदा डिपो को दी सौगात: 28 मिनी और 4 एसी बसों को मिली हरी झंडी

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : बालू डंप धारक पर छापा में पकड़ी गई ज्यादा बालू , लगभग 26 लाख का हुआ जुर्माना

City News Uttar Pradesh

खेत-तालाब योजना : भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम, कैसे हो तालाब खुदाई का काम !

बांदा : ओवरलोड ट्रकों पर चला कार्यवाही का चाबुक, 16 ट्रक सीज …

सरकारी दफ्तर में बिक रही है योजनाएं: एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को रंगे हाथों धर दबोचा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़