City News Uttar Pradesh
बांदा : मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एआरएम ने लिया एक्शन, बस चालक व परिचालक को ड्यूटी से हटाया, बैठाई जांच
उत्तर प्रदेश

बांदा : मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरएम ने लिया एक्शन, बस चालक व परिचालक को ड्यूटी से हटाया, बैठाई जांच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चेकिंग के दौरान सात सवारी बिना टिकट मिलने और यात्रियों के चेकिंग दल के साथ मारपीट करने के मामले कार्रवाई हुई है। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार ने बस चालक व परिचालक को ड्यूटी से हटाकर विभागीय जांच बैठा दी है।


– परिचालक व यातायात निरीक्षकों ने बिवांर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

वहीं, शनिवार को परिचालक रमाशंकर ने चेकिंग दल पर जबरन बस को खड़ा कर अभद्रता करने की व यातायात निरीक्षकों ने परिचालक पर मारपीट के लिए यात्रियों को उकसाने और सात यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने की बिवांर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार की रात राठ डिपो की बस लखनऊ से राठ आ रही थी। हमीरपुर के छानी गांव के पास मंडलीय चेकिंग दल के यातायात निरीक्षक प्यारेलाल व संतोष कुमार ने चेकिंग के नाम पर बस को करीब 30 मिनट तक रोक लिया था। बस में सात सवारी बिना टिकट मिली थीं। इस बीच यात्रियों ने दोनों यातायात निरीक्षकों को गाड़ी से घसीटकर पीट दिया था। जिसका किसी यात्री ने वीडियो वायरल कर दिया। चित्रकूटधाम मंडल के प्रभारी आरएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बस के चालक नजाकतउल्ला और परिचालक रमाशंकर राजपूत को अग्रिम आदेश तक ड्यूटी से हटाकर दोनों के खिलाफ जांच बैठा दी है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनन्द का प्रहार, दो खदानों के पट्टाधारकों पर 14 करोड़ की आरसी जारी, किया ब्लैक लिस्टेड…

City News Uttar Pradesh

मोटर वाहन दुर्घटना : दवाकर्ता की पत्नी न्यायालय में पेश हो बोली कि वह जीवित, एसपी को जांच

City News Uttar Pradesh

दस वर्षों से चेहरे पर दाने निकलने से परेशान होकर, युवती ने मौत को लगाया गले

गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षियों पर चलाया सियासी तीर, बोले- भाजपा वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरती …

फरियादी की पिटाई करने वाला मजिस्ट्रेट का गनर निलंबित !

Banda : बुन्देलखंड की किसानी संवारेगें सात राज्य, लगेगा मेला …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़