City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा ने कसी कमर, महामंत्रियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी …

 

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। एक तरफ पिछले लंबे समय से कोरोना का प्रकोप चल रहा है और वहीं उत्तर प्रदेश में अब जल्द ही विधानसभा चुनाव आने को हैं। विधानसभा चुनावों में करीब नौ महीने का समय बचा है। और कोरोना के प्रकोप के चलते बीजेपी के लिए भी मुश्किल समय चल रहा था। इसके चलते अभी तक पार्टी जमीनी स्तर पर उतरने में नाकाम थी और काफी परेशानियां भी थीं। लेकिन अब बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। कोरोना काल को ही एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना बनाते हुए अब पार्टी ने जमीनी स्तर पर उतरने की तैयारी कर ली है। पार्टी संगठन ने अब सेवा संगठन कार्यक्रम के माध्यम से पांच प्रोग्राम तय किए हैं। पांचों कार्यक्रमों की जिम्मेदारी पार्टी महामंत्रियों को दी गई हैं। खास बात ये है कि इन महामंत्रियों के साथ एक प्रदेश मंत्री भी लगाए गए हैं।


इसके तहत पहला कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्‍थ्य केंद्र को गोद लेने का है. इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी महामंत्री प्रियंका रावत को दी गई है। प्रदेश के मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी भी उनके साथ इस कार्यक्रम में सहयोगी की भूमिका में रहेंगे। पीएचसी कार्यक्रम में सभी लोकसभा, राज्यसभा सांसद अपने संसदीय क्षेत्र की विधानसभा में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेंगे। सभी विधायक और एमएलसी भी अपने क्षेत्र का एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोद लेंगे। इतना ही नहीं सभी निगम बोर्ड आयोग के चेयरमैन समेत प्रमुख पदों पर मनोनीत लोगों को भी एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोद लेना है। पार्टी का उद्देश्य है कि उत्कृष्ट सक्षम स्वास्थ्य केंद्र बने।


दूसरा कार्यक्रम पोस्ट कोविड सेंटर को लेकर है। इसके माध्यम से बीजेपी के कार्यकर्ता लोगों की सेवा कर सकेंगे। इसकी जिम्मेदारी महामंत्री अनूप गुप्ता और प्रदेश मंत्री रामचंद्र कन्नौजिया को दी गई है। पार्टी का निर्देश है कि कोरोना से ठीक होने के बाद दुष्प्रभावों से आमजन को बचाने के लिए कार्यकर्ता सामाजिक भूमिका का निर्वहन करें. इसके लिए पोस्ट कोविड सेंटर बनाकर जरुरतमंदों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराएं। हर जिले में पोस्ट कोविड सेंटर चिकित्सकों को जोड़कर एक टीम तैयार करेगा जो जरुरतमंदों की मदद कर सकें। तीसरा बड़ा कार्यक्रम वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता लाना है. जिसकी जिम्मेदारी गोविंद नारायण शुक्ला को दी गई है. इनके साथ प्रदेश मंत्री संजय राय रहेंगे। वैक्सीनेशन जागरुकता के माध्यम से बीजेपी के आईटी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक करेंगे।


चौथा कार्यक्रम यूपी स्कीम है जिसकी जिम्मेदारी अमरपाल मौर्य को दी गई है और उनके साथ प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश रहेंगे। इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलवाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। पांचवा कार्यक्रम पंचायत चुनाव को लेकर है। इसमें एजेंडा तैयार किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी महामंत्री जे पी एस राठौर को दी गई है। इनके साथ प्रदेश मंत्री शंकर लोधी को रखा गया है।


बीजेपी के चुनावी तैयारियों के बारे में महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला कहते हैं कि यह केवल चुनावी तैयारी नहीं है बल्कि सेवा ही संगठन के भाव को लेकर अपने अपने क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता कोरोना के संकट काल में जनता की सेवा में लगे रहें।कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता रहेगी कि सभी अपने क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अलग अलग योजनाओं का लाभ जरुरतमंद लोगों तक पहुचाएं। बीजेपी ने सेवा को हथियार बनाकर जमीन पर अपने कार्यकर्ताओं को उतारने का प्लान तैयार कर लिया है ताकि लोगों के बीच में पैठ बनाई जा सके।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें ग्रामीण आवास योजना में सुधार को लिखा पत्र

पुरानी पेंशन की टेंशन में दिया धरना, की नारेबाजी …

City News Uttar Pradesh

राजनीति : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश बोले, यूपी से जब भाजपा हारेगी तभी केंद्र से होगा सफाया, हर संघर्ष के लिए रहना होगा तैयार

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें दीनदयाल की पुण्य तिथि पर किया स्वंय को समर्पण

City News Uttar Pradesh

News-संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, क्या है रहस्य ? फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र संभावित बाढ़ को लेकर गंभीर : क्षेत्र का लगातार कर रहे निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़