City News Uttar Pradesh
बांदा में मर्डर : छात्र की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बांदा में मर्डर : छात्र की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र में दलित छात्र की हत्या हो गई। घटना से सनसनी है। पेट और गर्दन में चाकू से वारकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना जौरही की है। यहां राजेंद्र कुमार का बेटा प्रेमचंद्र (21) बीए का छात्रा था।

बांदा में मर्डर : छात्र की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Murder in Banda: Student stabbed to death, accused arrested

रविवार रात वह घर के बाहर बैठा था। घर के सामने से गांव निवासी राजू आरख गुजरा। प्रेमचंद्र ने उसे टोकते हुए नमस्कार किया। इसके बाद पूछ लिया कि देर रात कहां से आ रहे हो। इस बात राजू नाराज हो गया। उसने प्रेमचंद्र को गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध पर चाकू निकाला। प्रेमचंद्र पर हमलाकर दिया। हल्ला-गुहार सुनकर लोग दौड़े।

बांदा में मर्डर : छात्र की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Murder in Banda: Student stabbed to death, accused arrested

इससे पहले राजू चाकू से गर्दन, पेट और हाथ में कई वार कर चुका था। इससे प्रेमचंद्र लहूलुहान हो गिर पड़ा। हमलावर भाग निकला। सूचना पर एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर अंबुज त्रिवेदी देहात कोतवाली फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचीं। देर रात ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : विधायक जी की कुंभकर्णी नींद टूटी,जनता आश्चर्य में डूबी ! …

हमीरपुर : वाणिज्यकर की टीम को ट्रक से कुचलने की कोशिश, बाल-बाल बचे सहायक आयुक्त …

बांदा में कलयुग का भगवान बन गया “हैवान”, थाने में रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा पहुंची बांदा, शिवपाल बोले, सरकार बनी तो हर परिवार से एक बेटा व बेटी को देंगे नौकरी …

City News Uttar Pradesh

UP : हैवानियत की हदें पार, भाई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बहन से सामूहिक दुष्कर्म …

11.90 करोड़ की बड़ी सौगात: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब ‘दौड़ेंगे’ सपने, बनेगा ‘सिंथेटिक रनिंग ट्रैक’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़