City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश हुये पुलकित : बुंदेली विधाओं में भाजपा सरकार की हुई प्रसंशा
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश हुये पुलकित : बुंदेली विधाओं में भाजपा सरकार की हुई प्रसंशा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के सामने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान बुंदेली विधाओं द्वारा किया गया। दीवारी, आल्हा के माध्यम से वीर रस एवं गीतों से भाजपा सरकार की उपलब्धियों कानून व्यवस्था की मजबूत स्थिति की ओर संकेत दिया गया। राज्य मंत्री निषाद यह सब देख सुन पुलकित हो उठे।

जल शक्ति मंत्री रामकेश हुये पुलकित : बुंदेली विधाओं में भाजपा सरकार की हुई प्रसंशा
Jal Shakti Minister Ramkesh became pulkit: BJP government was praised in Bundeli genres

दरअसल जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद बड़ोखर खुर्द में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के अंतर्गत नटराज जनकल्याण
समिति द्वारा आयोजित बुंदेली महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित थे।

जल शक्ति मंत्री रामकेश हुये पुलकित : बुंदेली विधाओं में भाजपा सरकार की हुई प्रसंशा
Jal Shakti Minister Ramkesh became pulkit: BJP government was praised in Bundeli genres

इस दौरान आल्हा गायन, राई नृत्य, अचली, दिवारी एवं अनेक प्रकार की बुंदेली प्रतिभाओं का प्रदर्शन हुआ। इन प्रदर्शनों के माध्यम से केंद्र की मोदी एवं राज्य की योगी सरकार की कामयाब नीतियों का दृश्यांकन एवं सृजनात्मका झलकती ओर छलकती सी रही।यह नजारा देख राज्य मंत्री निषाद पुलकित हुये।

जल शक्ति मंत्री रामकेश हुये पुलकित : बुंदेली विधाओं में भाजपा सरकार की हुई प्रसंशा
Jal Shakti Minister Ramkesh became pulkit: BJP government was praised in Bundeli genres

कहा की बुन्देलखण्ड की मिट्टी में अभी भी पुरातन परम्पराओं की महक रची बसी है, बुन्देलखण्ड की दिवारी समूचे देश में अनूठी है, इसमें गोवंश की सुरक्षा, संरक्षण, संवद्धन, पालन के संकल्प का कठिन ब्रत लिया जाता है। उन्होंने लोक कला के संवर्धन एवं संरक्षण के लिये हर संभव सहयोग देने का आश्वाशन दिया।

जल शक्ति मंत्री रामकेश हुये पुलकित : बुंदेली विधाओं में भाजपा सरकार की हुई प्रसंशा
Jal Shakti Minister Ramkesh became pulkit: BJP government was praised in Bundeli genres

वार्षिक महोत्सव और बुंदेली दीवारी लोकनृत्य में कलाकारों ने आकर्षक पेशकश से समां बांध दी।  लाठियों का भी प्रदर्शन कर अराजकता पर प्रहार हुआ। इस दौरान मंत्री नें स्वयं फावड़ा चलाकर पौध रोपण किया। साथ ही पर्यावरण की संरक्षण की अत्यधिक जरूरत बताई। आयोजकों द्वारा राज्य मंत्री निषाद को सम्मानित भी किया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रशासन गौवंशों के संरक्षण में फेल ? बैठकें और निर्देश कुछ नहीं कर पा रहे खेल !

City News Uttar Pradesh

Banda : लाकडाउन का उल्लंघन करने पर हो रही कार्रवाई, चार लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत रपट दर्ज …

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : सर्दी वंदेमातरम की गति पर, जनजीवन थरथराया

बांदा में अग्निकांड से बर्बादी का मंजर : तीन घर जलकर खाक, सब कुछ हो गया बर्बाद

विश्व प्रसिद्ध कालिंजर दुर्ग में बन रही है टेंट सिटी: महोत्सव की होगी धूम

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘गुरेह’ की ‘देशी’ का नशा उतरा: डीएम ने मारी कलम, दुकान सील, लाइसेंस सस्पेंड

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़