29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ट्रामा सेंटर में डॉक्टर और सहयोगियों ने तीमारदारों को लात-घूंसों से पीटा: मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश

ट्रामा सेंटर में डॉक्टर और सहयोगियों ने तीमारदारों को लात-घूंसों से पीटा: मचा हड़कंप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे तीमारदारों के साथ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और सहयोगियों ने जमकर मारपीट की। इससे हड़कंप मच गया। घटना को लेकर पीड़ित तीमारदारों ने राज्यमंत्री रामकेश निषाद और जिलाधिकारी से शिकायत की। मौके पर पहुंचे सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से ट्रामा सेंटर से ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को हटा दिया। साथ ही जांच कराने की बात कही है।

ट्रामा सेंटर में डॉक्टर और सहयोगियों ने तीमारदारों को लात-घूंसों से पीटा: मचा हड़कंप
Doctors and colleagues beat up relatives with kicks and punches in the trauma center: commotion created

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव के नीबिया पुरवा निवासी कमलिया ने घरेलू कलह के चलते शनिवार को दोपहर घर में फंदा लगा लिया। परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे थे। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में शाम पांच बजे करीब ड्यूटी में तैनात ईएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान महिला का देवर शिवशंकर दो बार डॉक्टर के पास महिला को देखने के लिए पहुंचा। इस पर ड्यूटी में तैनात डाॅ. प्रदीप गुप्ता से बहस हो गई।

ट्रामा सेंटर में डॉक्टर और सहयोगियों ने तीमारदारों को लात-घूंसों से पीटा: मचा हड़कंप
Doctors and colleagues beat up relatives with kicks and punches in the trauma center: commotion created

शिवशंकर का आरोप है कि डॉक्टर ने अपने चेंबर में उसे पकड़ लिया। उसके बाद डॉक्टर और उसके सहयोगियों ने उसको लात-घूंसों से मारा पीटा। उसे बचाने दौड़ी रिश्तेदार सीमा व ननकी देवी को भी पीटा। घटना की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गये। मारपीट से आहत परिजनों ने राज्यमंत्री रामकेश निषाद व डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल से शिकायत की। डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया कि जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मौके पर पहुंचकर जांच की है। ईएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता को ट्रामा सेंटर की ड्यूटी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। कमेटी गठित कर जांच की जा रही है। ट्राॅमा सेंटर में पुलिस तैनात की गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- खेती में दगा मिला, किसान के प्राण ऩे छोड दिया साथ, दें गया बीज दगा !

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर के बाद लगी आग; चार लोग जिंदा जले, चार घायल

वक्फ बोर्ड की 827 संपत्तियों पर सरकारी भूमि का दावा: प्रशासन की रिपोर्ट ने खोली पोल

मंत्री रामकेश बोले: जनता के आशिर्वाद से नरेंद्र मोदी बनेंगे तीसरी बार पीएम

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा नें बताया: अब खतौनियों में ‘गाटावार’ होगा अंश निर्धारण, गांव वार लाक व्यवस्था बंद

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी बोले: उपचुनाव में भाजपा की जीत से विपक्षी दलों में हड़कंप, 2027 में बीजेपी की होगी प्रचंड जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़