City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति नें पौध रोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के आंकड़ों को परखा : नहीं दिखीं संतुष्ट
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति नें पौध रोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के आंकड़ों को परखा : नहीं दिखीं संतुष्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें पौध रोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शासकीय कवायद की। पौध रोपण सत्यापन की रिपोर्ट तलब करने के साथ पर्यावरण संरक्षण पर विहंगम दिशा निर्देश दिये।

डीएम दुर्गा शक्ति नें पौध रोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के आंकड़ों को परखा : नहीं दिखीं संतुष्ट
DM Durga Shakti examined the figures of plantation and environmental protection: did not appear satisfied

डीएम वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की कारगुजारियों की समीक्षा कर रहीं थीं। वन अधिकारी संजय अग्रवाल जिन्हें जिन्हें कथित तौर पर आंकड़े बाजी में महारथ हासिल है ,उन्होंने पौध रोपण की खूब हरियाली और कामयाबी के सुहाने आंकड़े पेश किये। हालांकि इन आंकड़ों से डीएम संतुष्ट नहीं दिखीं।

डीएम दुर्गा शक्ति नें पौध रोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के आंकड़ों को परखा : नहीं दिखीं संतुष्ट
DM Durga Shakti examined the figures of plantation and environmental protection: did not appear satisfied

निर्देश दिये की वृक्षारोपण के भौतिक सत्यापन होगा। जिन विभागों द्वारा रिपोर्ट अभी तक प्रस्तुत नही की गयी है, उनसे तत्काल रिपोर्ट तलब की जाये। डीएम दुर्गा शक्ति नें पर्यावरण की समीक्षा में नदियों को स्वच्छ रखने पर जोर दिया। गंदे नालों के पानी रोकने की कवायद के निर्देश दिये। बायोरैमिडेशन के द्वारा जलशोधन कराये जाने को अधिशाषी अधिकारी से कहा।

डीएम दुर्गा शक्ति नें पौध रोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के आंकड़ों को परखा : नहीं दिखीं संतुष्ट
DM Durga Shakti examined the figures of plantation and environmental protection: did not appear satisfied

सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु किये जा रहे कार्यों की रिपोर्ट पूर्ण विवरण सहित प्रस्तुत करें। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को सीवेज सिस्टम की व्यवस्था के सम्बन्ध में कार्यवाही के निर्देश दिये। बैठक मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी, अधिशाषी अभियंता जल निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पटाखा बाजार पर प्रशासनिक ग्रहण: दीपावली की रौनक से पहले फूटा व्यापारियों का गुस्सा !

City News Uttar Pradesh

कृषि विश्वविद्यालय में “श्रीअन्न” पर भाषण प्रतियोगिता: कल्याण सिंह बने “विजेता”

बुंदेलखंड की होगी “बल्ले -बल्ले” : अरहर दाल विश्व को कर देगी “स्वस्थ एवं मस्त” !

City News Uttar Pradesh

महाेबा : चेकिंग में डीसीएम चालक से तीन लाख बरामद, साक्ष्य न दिखाने पर रुपए जब्त

City News Uttar Pradesh

पति नें तोड़े सात वचन : पत्नी का देवी मंदिर के धारदार हथियार से कर डाला कत्ल

सरकार को करोड़ों का चूना: बांदा में निजी वाहन बने ‘कमाई’ का धंधा, सिस्टम बना ‘तमाशबीन’

ब्रेकिंग न्यूज़