– खप्टिहाकलां गांव के मजरा चैधरी डेरा में हुई घटना
- विनोद मिश्रा
बांदा। छात्रा ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका आठ बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी।
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव के मजरा चैधरी डेरा निवासी में मनीषा (16) पुत्री रामबाबू निषाद ने गुरुवार को शाम घर के अंदर छप्पर की धन्नी में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। कुछ देर घर लौटी छोटी बहन संगीता ने उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो मुंह से चीख निकल गई। शोरगुल सुनकर हैंडपंप पानी भरने गई मां सावित्री और पड़ोसी आ गए। आनन-फानन में फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां के मुताबिक मनीषा टीबी रोग से ग्रस्त थी। उसका उपचार चल रहा था। बीमारी से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
