27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा गौवंशों के स्वच्छंद विचरण से चिंतित: गौशालाओं को अक्षय पात्र बनाने के दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा गौवंशों के स्वच्छंद विचरण से चिंतित: गौशालाओं को अक्षय पात्र बनाने के दिये निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें गौवंशों के स्वच्छंद विचरण पर चिंता जताई है। इनको गौशालाओं को अक्षय पात्र बनाने एवं संरक्षित करने के निर्देश दिये। डीएम नें इसके लिये बैठक की।इसमें गौशालाओं में गौसंरक्षण हेतु भूसा क्रय करने एवं भूसा दान पर भी जोर दिया।

डीएम दुर्गा गौवंशों के स्वच्छंद विचरण से चिंतित: गौशालाओं को अक्षय पात्र बनाने के दिये निर्देश
DM Durga worried about the free movement of cows: Instructions given to make cowsheds renewable

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पशु चिकित्सा अधिकारी एवं एडीओ पंचायत इस कार्य को प्राथमिकता से निभाये। लक्ष्य के अनुरूप भूसा की व्यवस्था करें। इस कार्य में ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जाये। गांवों के संभ्रांत लोगों से भूसा दान हेतु प्रेरित करने को कहा।

डीएम दुर्गा गौवंशों के स्वच्छंद विचरण से चिंतित: गौशालाओं को अक्षय पात्र बनाने के दिये निर्देश
DM Durga worried about the free movement of cows: Instructions given to make cowsheds renewable

डीएम ने निर्देश दिये कि गौवंश सड़कों में विचरण करते हुए न पायें जायें, गौवंशो को समुचित व्यवस्था के साथ गौशालाओं में संरक्षित रखा जाए। उन्होंने गौशाला में गौवंशो के संरक्षण हेतु उपलब्ध भूसा, छाया चारे व पेयजल की उपलब्धता तथा गौशाला में सफाई एवं पर्याप्त मात्रा में भूसा रखने के निर्देश दिये।

डीएम दुर्गा गौवंशों के स्वच्छंद विचरण से चिंतित: गौशालाओं को अक्षय पात्र बनाने के दिये निर्देश
DM Durga worried about the free movement of cows: Instructions given to make cowsheds renewable

डीएम ने गौवंशो को बीमारी से बचाव हेतु समय-समय पर वैक्सीनेशन करानें को कहा। गौवंशों को विचरण हेतु चारागाहों में केयर टेकर की देखरेख में ही व्यवस्था के निर्देश दिये, ताकि दुर्घटनाएं न हों। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप निदेशक पशु चिकित्सा डॉ मनोज अवस्थी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ० ओमप्रकाश एवं पशु विभाग एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उद्योग बंधु की मंडलीय बैठक : हालत “बासी कढ़ी में सौवां उबाल” !

City News Uttar Pradesh

बांदा का मोहर्रम पूरे “इंडिया” में निराला : सांप्रदायिक सौहार्द और प्रेम का अनूठा है संगम

City News Uttar Pradesh

बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें कहा: कल्याणकारी योजनाओं से जगमगा रहा है प्रदेश एवं देश

City News Uttar Pradesh

दिव्या त्रिवेदी को साइबर अपराध जांच में मिली ट्रॉफी: बांदा जिले में “खुशी” का माहौल

City News Uttar Pradesh

हाईकोर्ट: डकैत ददुआ के भाई पूर्व सांसद बालकुमार के खिलाफ मुकदमा रद्द

ब्रेकिंग न्यूज़