27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा का अंबेडकर जयंती पर शक्ति प्रदर्शन: हर बूथ दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

भाजपा का अंबेडकर जयंती पर शक्ति प्रदर्शन: हर बूथ दी श्रद्धांजलि

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर जिले में भाजपा ने व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर एक सामाजिक और राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की। जिले के “हर बूथ” पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके विचारों समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय को जनमानस तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

भाजपा का अंबेडकर जयंती पर शक्ति प्रदर्शन: हर बूथ दी श्रद्धांजलि

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अपनी विधानसभा के ग्राम गोखरही में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ.अंबेडकर ने भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया।

भाजपा का अंबेडकर जयंती पर शक्ति प्रदर्शन: हर बूथ दी श्रद्धांजलि

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शहर के जजी चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को अधिकार दिलाने का कार्य किया। वहीं नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने उनके जीवन को संघर्ष और समर्पण की मिसाल बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

भाजपा का अंबेडकर जयंती पर शक्ति प्रदर्शन: हर बूथ दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे रीभा नें समाधान दिवस पर दिया कड़ा संदेश: अनुपस्थित अधिकारियों पर गिरी गाज

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह की फिर झलकी कर्तव्य निष्ठा : गुणवता औऱ पारदर्शिता पर कड़ा रुख !

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव: पांचवें चरण का मतदान हुआ समाप्त, जानें 2017 के मुकाबले कहां कितने फीसदी मतदाताओं ने डाला वोट

City News Uttar Pradesh

खुदकुशी के लिये किया बाध्य ! ससुरालियों के खिलाफ कार्यवाई पर पुलिस क्यों उदास ?

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें टिफिन बैठक में दिया चुनावी तड़का

विधायक प्रकाश ने रचा इतिहास: अति सुबह गांवों में दस्तक, बना जनचर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़