City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बच्चों का यौन शोषण मामला:सीबीआई जेई के बाइस टेस्ट करायेगी,अदालत नें दी मंजूरी…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार बर्खास्त जूनियर इंजीनियर रामभवन का वॉइस सैंपल लिया जाएगा। इसके अलावा उसकाफिजियोलॉजिकल टेस्ट होगी। बुधवार को बांदा जिला अदालत ने इसकी मंजूरी देते हुए सीबीआई को उसकी 7 दिन की रिमांड सौंपी है। बता दें कि गिरफ्तारी व जांच के दौरान सीबीआई को कुछ इलेक्ट्रानिक गैजेट्स व वीडियो मिले हैं, जिसमें आरोपी जेई की आवाज है। सीबीआई उसके वॉइस की मिलान करना चाहती है।


दरअसल, सीबीआई ने बीते 17 दिसंबर को सुनवाई के वक्त 4 प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किए थे। जिसमें पहले कस्टडी बढ़ाने व पूछताछ करने की मांग थी। जिस पर कोर्ट ने तत्काल स्वीकृति दे दी थी। इसके अलावा सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि इस मामले की जांच के दौरान आरोपी जेई रामभवन के कुछ वीडियो और ऑडियो मिले हैं। जेई के ऑडियो सैंपल लेने व दिल्ली एम्स में ले जाकर मानसिक जांच कराए जाने की आवश्यकता है। जिस पर आज कोर्ट ने मंजूरी दी है। कोर्ट ने आरोपी रामभवन को एक हफ्ते की न्यायिक हिरासत में सीबीआई को सौंपा है। जिसके तहत सीबीआई दिल्ली ले जाकर राम भवन का वॉइस सैंपल व फिजियोलॉजिकल टेस्ट व ब्लड सैंपल कराएगी। जिसके आधार पर सीबीआई को केस मजबूत होने का आसार नजर आ रहे हैं।
आरोपी इंजीनियर राम भवन को सीबीआई ने 16 नवंबर को चित्रकूट स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। उनकी पूछताछ में आरोपी रामभवन ने बताया कि वह 5 से 16 साल के बच्चों को शिकार बनाता था। उन्हें जाल में फंसाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का लालच देता था। आरोपी के ईमेल की जांच से पता चला है कि आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए देश-विदेश के कई गिरोह के संपर्क में था। आरोपी सोशल मीडिया पर भी यह सामाग्री शेयर करता था। पीड़ित परिवारों को तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहा था।


सीबीआई ने आरोपी की पत्नी दुर्गावती को गवाहों को धमकाने व लालच देकर उन्हें प्रभावित करने का प्रयास में गिरफ्तार किया था। दुर्गावती के ऊपर पास्को की धारा 17 व 120 के तहत मामला दर्ज है। वर्तमान में वह मंडलीय जेल में है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: भाजपा को झटका, सपा में शामिल हुए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह

City News Uttar Pradesh

आठ साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : मां की डांट से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम

यूपी : नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासक संभालेंगे जिम्मेदारी, नगर विकास विभाग ने जारी किया शासनादेश

City News Uttar Pradesh

यमुना में मर्का घाट पर पुल इस मानसून में नहीं होगा पूरा ? दिशा निर्देशों को सेतु निगम का ठेंगा ?

बांदा डीएम ने दी दीपावली पर्व पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं।

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस ने खोला भूमाफियाओं का राज़: कहा- मैदान, मिल और मरीजों की जिंदगी को खतरा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़