City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोचिंग सेंटरों ऩे कालेजों की शिक्षा व्यवस्था को पटका !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोचिंग सेंटरों की पढ़ाई ऩे हाईस्कूल तथा इंटर कालेजों के अध्यापन को पटक दिया है। कोचिंग व्यवस्था स्कूलों पर भारी पड़ रही है।इन परिस्थितयो में जहां कोचिंग सेंटरों में छात्र-छात्राओं को 70 फीसदी कोर्स पूरा करा दिया गया है, वहीं कॉलेजों में 40 फीसदी पर ही कोर्स दम तोड़ रहा है। कालेज संचालक इस हार का दोषअध्यापकों की कमी और कोरोना संक्रमण को मान रहे हैं।
आपको बता दें की जिले में 188 हाईस्कूल और इंटर कालेज हैं। इनमें 44 राजकीय हैं। राजकीय कालेजों में सहायक अध्यापकों के 278 पद स्वीकृत हैं। इनमें सिर्फ 65 ही ड्यूटी कर रहे हैं। 213 पद रिक्त हैं। हर साल इनमें अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होता है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते अक्तूबर में सत्र शुरू हो पाया, वह भी आधा-अधूरा।


ऑनलाइन शिक्षा से कोर्स पूरा कराने की कोशिश की गई, लेकिन वह सफल साबित नहीं हुई। करीब छह माह से खुले कॉलेजों में पूरी तरह से शिक्षण कार्य नहीं शुरू हो सका। इन परिस्थितियों के कारण मौजूदा शिक्षा सत्र के आठ माह बीत जाने के बाद भी हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में बमुश्किल 40 फीसदी ही कोर्स पूरा हो पाया है। दूसरी तरफ कोचिंग सेंटर महामारी के दौर में भी अपनी कक्षाएं चलाते रहे। कई पंजीकृत कोचिंग संस्थानों में अतिरिक्त कक्षाएं चलाईं। इसका नतीजा यह हुआ कि कोचिंगों में छात्र-छात्राओं को अब तक लगभग 70 फीसदी कोर्स पढ़ाया जा चुका है। कोर्स पूरा न होने से हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं परेशान हैं।


जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है की कोरोना संक्रमण से हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में पढ़ाई तो प्रभावित हुई है। ऑनलाइन कक्षाएं चलाकर छात्र-छात्राओं का पढ़ाने की कोशिश की गई, लेकिन संसाधनों की कमी आड़े आई। अब विद्यालय खुल गए हैं। बच्चों का कोर्स पूरा कराने की पूरी कोशिश की जा रही है। प्रधानाचार्यों को इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: डीजी इंटेलिजेंस देवेंद्र सिंह चौहान प्रदेश के बने कार्यवाहक डीजीपी, बुधवार रात हटाए गए थे मुकुल गोयल

City News Uttar Pradesh

थैली की खनक बीमारी नें अफसरों को बनाया सूरदास: इलाज साबित हो रहा है बेअसर

गरीबी नहीं बनेगी ‘मंजिल’ की दीवार: ‘कामयाबी की पाठशाला’ को मिलेगी उड़ान

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ताओं नें रैपुरा सूपा मंडी को महोबा से संबद्धता की उठाई मांग: दिया ज्ञापन

बांदा में सड़क दुर्घटना : हाईवे पर स्कूली वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो सराफा व्यवसायियों की मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़