30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी समेत चार की मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल के चित्रकूट में रैपुरा थाने के रामनगर कस्बे के पास नेशनल हाइवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार पर सवार पति-पत्नी, उनकी सात साल की बेटी व परिवार की एक अन्य महिला की मौत हो गई। कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।


महोबा जनपद के बघवारा निवासी लोग कार से प्रयागराज जा रहे थे। रामनगर कस्बे के पास उनकी कार सामने से आए ट्रक से टकरा गई। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार में फंसे सभी घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया। जहां चरनू सिंह (38), पत्नी गीता (35), इनकी सात साल की बेटी संध्या व चरनू की चाची शांति (55) की मौत हो गई। परिवार के ही रामदेवी, ,हरिचरण, हरि, जियालाल व सियाराम घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस का मानना है कि कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक भाग गया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News-संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, क्या है रहस्य ? फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

बिजली कांट्रेक्टर यूनियन का गजब का चुनाव : सभी जीते निर्विरोध ! …

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार ले आई चित्रकूट मंडल के किसानों के लिए धामाकेदार ऑफर: अब नहीं बिकेगा लहसुन काजू के भाव

City News Uttar Pradesh

विहिप नें मनाया अपना स्थापना दिवस : हिंदू समाज की एकता पर बताया रोल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें भरी हुंकार:अबकी बार 400 पार, फिर मोदी सरकार

City News Uttar Pradesh

Banda : दो ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर, पुलिस के फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस …

ब्रेकिंग न्यूज़