City News Uttar Pradesh
डायरिया का बढ़ता कहर : जिला अस्पताल में मरीजों की उमड़ रही है भीड़, कई भर्ती
उत्तर प्रदेश

डायरिया का बढ़ता कहर : जिला अस्पताल में मरीजों की उमड़ रही है भीड़, कई भर्ती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गर्मी बढ़ने के साथ ही डायरिया ने अपने पांव पसार लिए हैं। गुरुवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। डायरिया से पीड़ित एक दर्जन पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बदल रहे मौसम में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

डायरिया का बढ़ता कहर : जिला अस्पताल में मरीजों की उमड़ रही है भीड़, कई भर्ती
Increasing havoc of diarrhea: Patients are crowding in the district hospital, many admitted

बुधवार रात झमाझम हुई बारिश के बाद गुरुवार को धूप निकली तो लोग उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से तरबतर हो गए। अस्पताल खुलते ही डायरिया से पीड़ित लोगों की भीड़ पहुच गई। मरीज पर्चा बनवाने के बाद डाक्टरों के चेंबर में पहुंच गए और लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कुछ चिकित्सक ऐसे हैं जो दोपहर को 12 बजते ही अपनी कुर्सी छोड़कर इधर-उधर चले जाते हैं। मरीज घंटों डाक्टरों का इंतजार करते हैं।

डायरिया का बढ़ता कहर : जिला अस्पताल में मरीजों की उमड़ रही है भीड़, कई भर्ती
Increasing havoc of diarrhea: Patients are crowding in the district hospital, many admitted

डायरिया और बुखार से पीड़ित सावित्री (35) जमालपुर, रामनरेश (20) नरैनी, गायत्री (23) धीरज नगर, रानी (28) स्वराज कालोनी, बुधिया (55) जरैली कोठी, खुशी (10) डीएम कालोनी, राकेश (25) गुरेह, रेशू (10) बलखंडीनाका, पिंकी (24) कटरा, सतरूपा (35) महोखर समेत एक दर्जन लोगों को भर्ती कराया गया। बाल्य रोग विशेषज्ञ डा. आरके गुप्ता का कहना है कि उमस भरी गर्मी से डायरिया के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। कहा कि बासी भोजन का इस्तेमाल न करें। पानी उबालकर पिएं। उल्टी दस्त और तेज बुखार होने पर तत्काल डाक्टरों से संपर्क करें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक : सांसद ने बीएसए पर साधा निशाना, विधायक प्रकाश का विकास योजनाओ पर जोर..

City News Uttar Pradesh

मानसून की रुसवाई : बारिश न होने से सूखने लगी मूंगफली, तिल, उड़द की पौध

विधायक प्रकाश बांदा में चलायेंगे “आपरेशन लोटस” ? सुनील पटेल होंगे प्रमुख किरदार !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने जनप्रतिनिधियों संग बनाई ‘रणनीति’: तिंदवारी का होगा ‘सर्वांगीण’ विकास

City News Uttar Pradesh Desk

बड़ी दुर्घटना : इनोवा व टेंपो की जोरदार भिड़ंत, हादसे में पांच की मौत, कई लोग गंभीर !

उद्यान विभाग का रोजगार मेला बना उपहास का ठिठोला : खाना पूर्ति का ऊंचा रहा ग्राफ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़