32.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
टमाटर और सब्जियों के बाद अरहर की दाल नें भी मारा उछाल : बढ़ गए दाम
उत्तर प्रदेश

टमाटर और सब्जियों के बाद अरहर की दाल नें भी मारा उछाल : बढ़ गए दाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महंगाई कीं मार से सब्जियों के बाद अब दाल भी उछल कर फुदक रही है। दाल रोटी खाओ हरी के गुण गावो के हालत भी थाली से मुख मोड़ रहे हैं। अब महंगाई डायन का चमत्कार समझिये। टमाटर समेत अन्य सब्जियों के दामों से परेशान आम जनता को अरहर दाल के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। सरकार लाख दावा करे, लेकिन सच्चाई तो यही है कि महंगाई की मार से हर कोई परेशान है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर किचन पर नजर आ रहा है।

टमाटर और सब्जियों के बाद अरहर की दाल नें भी मारा उछाल : बढ़ गए दाम
After tomatoes and vegetables, pigeon pea also hit the boom: prices increased

सब्जियों और फलों के दामों में बढ़ोतरी के बीच अरहर दाल अब महंगाई डायन की घनिष्ठ सहेली बनी हैं।सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और खाने में स्वादिष्ट अरहर दाल के दाम में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। इसका सीधा असर लोगों के किचन के बजट पर पड़ रहा है।पिछले कुछ दिनों के दौरान अरहर की दाल में 25से 35 प्रतिशत तक का उछाल आया है। करीब 3 महीने पहले अरहर की दाल की कीमत 95 से 110 रुपये प्रति किलो थी। अब यह 135से 160 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

add
अरहर की दाल ,कीमत में एक ओर जहां तगड़ा इजाफा हुआ है तो अन्य दालों में शामिल मूंग, चना और उड़द के दाम स्थिर हैं। यही हालात रहे तो लोग अरहर दाल को छोड़ इन दालों की ओर रुख करेंगे और इनमें भी इजाफा हो सकता है। यहां पर बता दें कि वर्तमान में टमाटर के सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।ऐसे में अरहर दाल की कीमत में उछाल नें रसोई घरों से निकल रही आह -आह कीं करुण ध्वनि तेज कर दी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पहुंच रहे जनता के द्वार : जन समस्याओं का कर रहे निदान

बांदा में ज्वेलर्स की दुकान पर जीएसटी की रेड : अवैध कारोबार के मिले प्रमाण !

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार की खुली पोल : नेशनल हाइवे से जुड़ा मार्ग नौ माह में जर्जर, हादसों का बढ़ा खतरा

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की 9 मई को प्रस्तावित जनसभा : बांदा उत्साह से लबरेज

बांदा : नोडल अफसरों को सौंपी विधान सभा चुनाव की जिम्मेदारियां …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले किसानों का होगा आर्थिक विकास : नहरें करेंगी मालामाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़