24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : फसल की रखवाली करने खेत जा रहे दंपती करंट से झुलसे, हादसे में पति की गई जान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सब्जी की फसल की रखवाली करने खेत गए किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। उसे बचाने के चक्कर में पत्नी भी झुलस गई। हादसे को लेकर स्वजन बेहाल हैं।


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमलोहरा निवासी चुन्ना का 40 वर्षीय पुत्र किसान सुखदेव सोमवार दोपहर खेत में फसल की रखवाली करने गया था। वहां हैंडपंप छूने पर करंट की चपेट आ गया। उसकी चीख सुनकर पास में मौजूद 35 वर्षीय पत्नी माया ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी तेज झटका लगने से झुलस गई।

इस बीच अन्य स्वजन ने किसी तरह मोटर का तार हटाकर किसान को करंट से मुक्त कराया। आनन-फानन उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया। स्वजन के जिला अस्पताल ले जाने पर उपचार शुरू होने के पहले उसकी मौत हो गई।


– कोरोना संकट काल में कानपुर से लौटकर आया था घर
भतीजे सरवन ने बताया कि टुल्लू के तार से हैंडपंप में करंट उतरने पर हादसा हुआ है। चाचा सुखदेव खेती करने के साथ परिवार के भरण-पोषण के लिए कानपुर में ई-रिक्शा चलाते थे। लेकिन कोरोना संकट काल को लेकर वह तीन माह पहले वहां से घर लौट आए थे। उनके एक बेटी व दो बेटे हैं। पत्नी समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले भाजपा नें व्यापारियों को सम्मान-सुरक्षा खूब दिया

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस का गुड वर्क : गांजे की खेती का भंडाफोड़, 166 किलो के साथ दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बबेरू विधान सभा : भाजपा के पूर्व विधायक भरने लगे चुनावी चौकड़ी

बांदा के बैंक साबित हो रहे निकम्मे : सर्वर डाउन होना बन गई है रोजाना की बात

City News Uttar Pradesh

पालिका प्रतिनिधि अंकित एवं ईओ का सुंदर समन्वय: ‘स्वच्छता का चला बुलडोज़र’

City News Uttar Pradesh

Banda : किशोरी को अगवा कर ले जा रहे थे युवक, ट्रेन का पीछा कर भाई ने बचाई बहन की आबरू …

ब्रेकिंग न्यूज़