25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

महोबा : 1 लाख के इनामी फरार आइपीएस मणिलाल की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी, तलाश के प्रयास जारी …

  • विनोद मिश्रा (मंडल प्रमुख)

महोबा। कबरई क्रशर कारोबारी मौत और भ्रष्टाचार प्रकरण में आरोपित फरार आइपीएस मणिलाल पाटीदार की राजस्थान और गुजरात में तलाश संग कुर्की की भी तैयारी है। चार टीमों ने दोनों प्रदेशों में बैंक और राजस्व विभाग से चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटाया है। इसमें बैंक खाते में 17 लाख रुपये, राजस्थान में पैतृक आवास, कृषि भूमि, अहमदाबाद में फ्लैट, चाय की दुकान की जानकारी मिली है।


क्रशर कारोबारी इंद्रकांत मौत प्रकरण में पांच आरोपितों में अभी तक चार पकड़े जा चुके हैं। इसमें बर्खास्त थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला, बर्खास्त सिपाही अरुण यादव, आरोपित कारोबारी सुरेश सोनी व ब्रह्मदत्त जेल में हैं। जांच कर रहे प्रयागराज के एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र ने बताया कि जेल गए चारों आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। आरोपित फरार आइपीएस पर एक लाख का इनाम भी घोषित है।

उसकी तलाश के लिए पांच टीमें राजस्थान, गुजरात के अहमदाबाद गई थीं, इनमें एक लौट आई है जबकि चार अब भी वहीं हैैं। पाटीदार मूलत: राजस्थान के जिला डूंगरपुर थाना सरौंदा गांव संगवारा का रहने वाला है। संपत्ति में राजस्थान में पैतृक जमीन खेती योग्य है, जो पिता के नाम है। इसके नाम बैंक खाते में 17 लाख 56 हजार 43 रुपये हैं। अहमदाबाद में फ्लैट है। वहीं स्टेशन पर चाय की गुमटी है। आरोपित के दो बच्चे, पत्नी, दो भाई हैं। एसपी ने बताया कि आरोपित की संपत्ति का ब्योरा एकत्र किया जा चुका है। पाटीदार के खिलाफ धारा-83 (कुर्की) की कार्रवाई की अनुमति के लिए कोर्ट में चार बार अर्जी लगाई जा चुकी है। अनुमति मिलते ही कार्रवाई होगी।


दिवंगत क्रशर कारोबारी इंद्रकांत ने सात सितंबर को तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार व कबरई के तत्कालीन एसओ देवेंद्र शुक्ला पर वसूली का आरोप लगाया था। उन लोगों से अपनी जान को खतरा बताते हुए आडियो व वीडियो वायरल किया था। मामले में मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजे थे। आठ सितंबर इंद्रकांत गोली लगने से अपनी गाड़ी में घायल मिले थे। 13 सितंबर को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। दिवंगत के भाई रविकांत त्रिपाठी ने पूर्व एसपी व थाना प्रभारी सहित चार लोगों पर कबरई थाने में मुकदमा कराया था। बाद में एसआइटी जांच में सिपाही अरुण यादव का नाम भी जोड़ा गया था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अखिलेश यादव बोले- योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार, बाबा मुख्यमंत्री को चलाना नहीं आता लैपटाप

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान: सर्दी से बचाव हेतु वितरित किए कंबल

डीएम दीपा का अवैध खनन एवं परिवहन में शुरुवाती रुझान दुरुस्त : आगे के परिणाम कितना होंगे चुस्त !

City News Uttar Pradesh

रानी लक्ष्मी बाई की ‘राखी और पाती’ पर ‘अंग्रेजों से लोहा’ लेने पहुंच गया था ‘बांदा का नवाब’, दिलचस्प है कहानी !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा-टांडा मार्ग के जर्जर सड़क पर लिए जा रहे टोल टैक्स का विरोध, पहले चालू हो बाईपास फिर वसूला जाए टोल…

City News Uttar Pradesh

आश्चर्य “योगी” सरकार में दुस्साह : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो के बन रहे आवास !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़