24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों की आईजी ने सुनीं समस्याएं, कहा चौकीदार पुलिस परिवार का अभिन्न अंग…

 

– चौकीदार को आईजी ने वितरित किए कंबल
– अपनी बीट पर पैनी निगाह रखें पुलिस कर्मी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायण ने सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। इसक बाद पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। आईजी ने कहा कि बीट स्तर पर नियुक्त पुलिस कर्मी अपनी बीट के गांवों में पैनी निगाह रखें। बीट बुक को संभ्रांत व्यक्तियों के महत्वपूर्ण मोबाइल नंबरों से दुरुस्त रखें। आईजी ने कहा कि चौकीदार पुलिस परिवार का अभिन्न अंग हैं।


आईजी ने कहा कि सभी बीट कर्मचारियों के मोबाइल पर बीट प्रहरी मोबाइल ऐप होना चाहिए। बदलते समय के साथ उसे अपडेट रखेंगे। सैनिक सम्मेलन के बाद मौके पर मौजूद थाना क्षेत्र के समस्त चैकीदारों से आईजी ने बातचीत की। चैकीदारों को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बताते हुए अपने कर्तव्यों को निष्ठा एवं लगन के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पंचायत चुनाव में तैयारी बनाये रखने के निर्देश दिए। चैकीदारो को उनके उत्साहवर्धन के लिए कंबल प्रदान किये गये। प्रभारी निरीक्षक बबेरू को निरीक्षण के दौरान पाई गई छोटी-मोटी कमियों को दुरूस्त कराने एवं लंबित विवेचनाओं का निस्तारण एनसीआर पर कार्यवाही कराने के साथ-साथ टाप-10, वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के साथ-साथ गुण्डा, जिला बदर एवं माफियाओं पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बबेरू सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास ला रहा है रंग : पटरी पर लाैट रही विद्युत आपूर्ति

महोबा मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा: प्रशासन की “चुप्पी” पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

दुर्घटना: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बेटे की मौत, पिता समेत तीन गंभीर घायल, शव का अंतिम संस्कार के लिए आए थे मुक्तिधाम

City News Uttar Pradesh

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, कार समेत तीन वाहनों में मारी टक्कर, दाे की मौत, नौ घायल

City News Uttar Pradesh

मंत्री एवं विधायक द्वारा ‘अखंड भारत’ का संदेश: लौहपुरुष को श्रद्धांजलि, एकता दौड़ में ‘जोश’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़