City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लखनऊ ने बनारस टीम को हरा सेमीफाइनल में किया प्रवेश…

 

  • मुफीद आलम

बांदा : जिले की बबेरू तहसील में सुखदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय में चल रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन ध्रुव क्रिकेट क्लब लखनऊ ने संदीप सिंह क्रिकेट एकेडमी बनारस को 119 रन से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को ध्रुव क्रिकेट क्लब लखनऊ व सूर्या स्पोर्टिग क्लब प्रयागराज के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।


ग्रुप बी के दूसरे लीग मैच में ध्रुव क्रिकेट क्लब व संदीप सिंह क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। लखनऊ के कप्तान विश्वजीत मिश्रा व बनारस टीम के कप्तान रोहित के बीच सिक्का उछाला गया। टास जीतकर लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। प्रभुनूर ने छह चौके व दो छक्के जड़ते हुए 77 रन बनाए। सचिन ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दो चौके, दो छक्के लगाते हुए 44 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी बनारस की टीम 195 रन का पीछा करते हुए 15.4 ओवर में धराशायी हो गई और मात्र 76 रन ही बना सकी। लखनऊ टीम के खिलाड़ी सौरभ व राममिलन यादव ने चार-चार विकेट लिए। ध्रुव क्रिकेट क्लब के प्रभुनूर सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। महेश चौरसिया, सिद्धार्थ द्विवेदी, आयोजक जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुशवाहा, महेंद्र गुप्त, शिवशंकर, सुरेंद्र, साहिल, नरेंद्र, हरीश कश्यप, विष्णु प्रताप सिंह, पंकज द्विवेदी, केके महंत आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पौध रोपण अभियान के सपने नहीं हैं सुहाने : स्थिति मुंगेरीलाल के सपने जैसी

बिना पट्टा बेंदा में बालू का खनन एवं परिवहन: बबेरू तहसील क्षेत्र में हो रही आपूर्ति

City News Uttar Pradesh

भाजपा का स्थापना दिवस : मंत्री रामकेश और विधायक प्रकाश ने किया ध्वजारोहण

City News Uttar Pradesh

बाट-माप शुल्क वृद्धि से ‘भड़का’ व्यापार जगत: सरकार के खिलाफ ‘आर-पार’ की दी ‘चेतावनी’

City News Uttar Pradesh

हाथ जोड़कर विनती करता रहा मुख्तार अंसारी: जज ने सुनाया दस साल का कारावास

City News Uttar Pradesh

गावों की सफाई में लापरवाही : 17 पर कार्यवाई, पांच निलंबित …

ब्रेकिंग न्यूज़