![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले में जंगली सुअरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में जंगली सुअरों के झुंड ने किसानों की फसलों को बर्बाद करने के साथ ही चार ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सूअरों के लगातार हमलों के कारण गांव में दहशत का माहौल है। यह सूअर दिन-रात गांव के अंदर घुसकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इस दहशत का असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ा है, जो अब स्कूल जाने से डर रहे हैं। पहले से ही आवारा पशुओं की समस्या से परेशान ग्रामीणों के लिए यह नया संकट और भी गंभीर हो गया है।

घटना के बाद जिला वन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि वन विभाग को इस बारे में जानकारी मिलते ही टीम ने मौके का निरीक्षण किया। लेकिन तब तक जंगली सूअर वहां से भाग चुके थे। उन्होंने कहा कि विभाग इस समस्या को गंभीरता से ले रहा है और जंगली सूअरों को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, वन विभाग ने फिलहाल ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए सतर्क रहने और समूह में रहने की सलाह दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
