29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : पांच करोड़ कोरोना टेस्टिंग कर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, 24 घंटे में मिले सिर्फ 1514 पॉजिटिव केस …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो ) 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश ने कोरोना टेस्टिंग में नया कीर्तिमान कायम कर लिया है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ टेस्‍ट हो चुके हैं। इसके साथ ही एक दिन में 3.32 लाख टेस्‍ट करने वाला यह पहला राज्‍य बन गया है। जो राज्य दूसरे नम्बर पर हैं वे डेढ़ करोड़ टेस्ट कम हैं। प्रदेश में शुरुआत से ही कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की जांच की जा रही है। अब हर दिन सवा तीन लाख से लेकर साढ़े तीन लाख के बीच लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

बीते 24 घंटे में 3.3 लाख लोगों की कोरोना जांच के साथ ही अब तक हुए कुल टेस्ट का आंकड़ा पांच करोड़ के पार पहुंच गया। प्रदेश के लिए एक और राहत की खबर यह है कि कोरोना रिकवरी रेट 97.1 फीसद तक पहुंच गया है। राज्‍य में पिछले 24 घंटे के दौरान सिर्फ 1514 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। राज्‍य में इस वक्‍त एक्टिव केसों के संख्‍या 30 हजार से भी कम है।


देश में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है और यहां अब तक 3.5 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की गई है। वहीं तीसरे नंबर पर कर्नाटक में तीन करोड़, चौथे नंबर पर तमिलनाडु में 2.8 करोड़ और पांचवें नंबर पर गुजरात में 2.2 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। फिलहाल यूपी में ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के फार्मूले का प्रयोग किए जाने के कारण अब संक्रमण धीरे-धीरे काबू में आ रहा है। सीएम योगी ने अग्रेसिव टेस्टिंग, माइक्रो कन्टेनमेंट जोन सिस्टम, गांवों में निगरानी समितियों के द्वारा किये गए माइक्रो मैनेजमेंट और ट्रीटमेंट से कोरोना नियंत्रण की रणनीति बनाई और अब ये काफी कारगर नजर आ रही है।


कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में उत्तर प्रदेश की स्थिति लगातार बहुत अच्छी हो रही है। सतत प्रयासों से अब पूरे प्रदेश में एक्टिव कोविड मरीजों की कुल संख्या 30 हजार से भी कम हो चुकी है। वर्तमान में 28,694 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक 16 लाख 44 हजार 511 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। हमारा रिकवरी रेट 97.1 फीसदी हो गया है।
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में ट्रेसिंग-टेस्टिंग के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश ने प्रारंभ से ही एग्रेसिव होने की नीति अपनाई है। यही कारण है कि आज प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। विगत 24 घंटे में कुल 3,31,511 टेस्ट किए गए, जबकि 1514 नए केस की पुष्टि हुई है और 4,439 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।


सीएम योगी के निर्देशन में निरीक्षण में एग्रेसिव, ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति अपनाई गई है। 90 हजार से ज्यादा गांवों में निगरानी समिति ट्रेस कर रही है। यदि थोड़े भी लक्षण हैं तो टेस्ट कराया जा रहा है। देश मे प्रतिदिन सब से ज्यादा टेस्ट यूपी में हो रहा है। किसानों के लिए दुकानें खुली हैं। आवागमन को नियंत्रित किया गया है। पिछले 25 दिनों में एक्टिव मामले 93 फीसदी कम हो गए है। देश के कई प्रदेशों में टीकाकरण बंद है लेकिम उत्तर प्रदेश टीकाकरण अभियान 1 जून से बड़े पैमाने चलाया गया है। इस महीने 1 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनी लॉन्ड्रिंग केस: माफिया मुख्ता विधायक अब्बास अंसारी की कस्टडी रिमांड 18 नवंबर तक बढ़ी, ईडी की अर्जी पर कोर्ट ने दिया आदेश

City News Uttar Pradesh

प्रागीतालाब से औगासी तक गूंजा ‘जय श्रीराम’ : रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सव

खेल का मैदान या मुनाफे का अड्डा ? प्रद्युम्न लालू दुबे ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

मयंक सर्राफ देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट के बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

जल प्रलय की दस्तक: केन और यमुना नदियां उफान पर, खतरे के निशान की ओर लपकीं

City News Uttar Pradesh

प्रदूषण पर प्रेम रोग वाला अनारकली शिकंजा : 154 को “बंदीगृह”

ब्रेकिंग न्यूज़