
- शरद मिश्रा
बांदा। बेमौसम हो रही “बारिश और ओलावृष्टि” से “किसानों की तबाही” का मुद्दा अब “सियासी तूल” पकड़ता जा रहा है, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से मांग पत्र भेजकर किसानों की हालत पर “गंभीर चिंता” जताते हुये तत्काल राहत की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि बार-बार हुई तेज बारिश और ओला प्रपात ने रबी की फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है, जिससे जिले का किसान आर्थिक और मानसिक संकट के दौर से गुजर रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का कहना है कि जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि नहीं भी हुई, वहां लगातार तीन-तीन बार हुई बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को सड़ा दिया है, जिससे अनाज पूरी तरह नष्ट हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि किसान की सालभर की मेहनत एक झटके में खत्म हो गई और उसके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसान सदमे में है और भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में है।

मांग पत्र में राज्यपाल से अपील की गई है कि इस प्राकृतिक आपदा को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार को निर्देशित करें कि बांदा सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में फसलों की वास्तविक स्थिति का मौके पर जाकर आकलन किया जाए। इसके साथ ही हर गांव में अध्ययन दल भेजकर नुकसान का सही मूल्यांकन हो ताकि उचित मुआवजा मिल सके। कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जाएं, बिजली बिल में राहत दी जाए और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान कर इस संकट से उबारा जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
