- विनोद मिश्रा
बांदा। नशे की हालत में घर आने पर पत्नी से कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ निवासी बाबादीन ने बताया कि उसका छोटा भाई राकेश (32) नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव में पत्नी बुदिया के साथ रहता था। वह मजदू्री करता था। सोमवार की रात उसने घर के कमरे में पटिया से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया।

उसकी पत्नी बुदिया ने फोन कर बताया कि सोमवार की रात वह नशे में घर आया था। उसने शराब पीने का विरोध किया था, इसके बाद वह चला गया। उसे लगा कि वह गांव गया है। कुछ देर बाद अंदर जाकर देखा तो शव फंदे से लटका था। नरैनी कोतवाल सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पति-पत्नी की आपसी कहासुनी के चलते फंदा लगाया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
