City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम साहब जांचे : अवैध बालू खनन औऱ प्रशासन, क्या है नूरा कुश्ती का प्रदर्शन ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अवैध खनन का परवान औऱ इसे रोकने के कागजी आंकड़े कहीं नूरा कुश्ती तो नहीं ? कयोकि कार्यवाई होती है लेकिन असर बेअसर सा है, आखिर ऐसा क्यों ? अवैध खनन के प्रति जागना और सो जाना को आखिर क्या माना जाये ?

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम जांच अभियान चलाती है, तब बड़े पैमाने पर अवैध खनन और ओवरलोडिग का खेल सामने आता है। मामला फिर सुसुप्त ज्वालामुखी हो जाता है। इधर नदियों की कोख खाली करने में पैलानी तहसील क्षेत्र की खदानें काफी चर्चा में हैं। धुआंधार ओवरलोडिग की शिकायत के बाद एसडीएम व सीओ की टीम ने दो दिन पहले ही वाहनों की जांच की, पर कोई फर्क नहीं पड़ा। सेटिग के बूते खनन करा रहे माफिया अगले ही दिन ओवरलोड मौरंग लदे वाहन निकालने लगे। बस अधिकारियों पर नजरें गड़ाए लोकेशन के गुर्गे जरूर सक्रिय कर दिए गए।


पैलानी तहसील की सादीमदनपुर से लेकर खप्टिहाकला की कुछ खदानों पर विशेष कृपा सी प्रशासन की बरसती सी दिखती है।नदियों की कोख खाली की जा रही है। प्रतिबंधित मशीनों की गर्जना अधिकारियों के कानों तक नहीं पहुंच रही । खेत तालाब बनाए जा रहे हैं। ओवरलोडिग चरम पर है। ओवरलोडिग का हाल यह है कि पैलानी क्षेत्र के अमलोर तिराहे से गांव तक पीडब्लूडी की पक्की सड़क कच्चे रास्ते से भी बदतर हो गई है। नदियों की जलधारा के बीच मशीनों को पहुंचाकर खनन किया हो रहा है।
खदानों के माफिया ओवरलोड ट्रक व डंपर को ग्रामीण रास्तों पर कतार में खड़ा कर देते हैं। लोकेशन गुर्गे अधिकारियों की टोह लेते हैं और जांच नहीं होने की जानकारी देते हैं। जांच नहीं होने की बात पता चलते ही वाहनों को रवाना कर दिया जाता है।
खदान संचालक खदान संचालन के बेसिक नियमों का भी पालन नहीं करते। इसका पता खदानों के बोर्ड से लगता है। संचालक केवल खदान का नाम और चालू है का बोर्ड लगाते हैं। नियमानुसार गाटा संख्या, क्षेत्रफल व अन्य जानकारी उसमें दर्ज नहीं की जाती है। फर्म के नाम की जगह केवल संपर्क नंबर ही लिखे होते हैं। ऐसा ही खंड संख्या सात का लगा बोर्ड विभाग की कलई खोलता है।


उप जिलाधिकारी राम कुमार का कहना है की हाल ही में कुछ खदानें शुरू हुई हैं। ओवरलोडिग की शिकायत मिली है। ग्रामीणों ने भी सड़कें ध्वस्त होने की जानकारी दी है। जल्द ही ओवरलोडिग के खिलाफ फिर औचक जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले खदान संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश के छलके आंसू : अटल जयंती पर उन्हें याद कर हो गये भाउक

City News Uttar Pradesh

ताजमहल के 22 कमरे खुलवाने की मांग वाली याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किया खारिज, याचिकाकर्ता को जमकर लगाई फटकार

सख्त मिजाजी की तर्ज पर 20 जुलाई को होंगी कंपार्टमेंट परीक्षाएं

City News Uttar Pradesh

Banda- जज्बा : फूल और मसाला की खेती करें, हो जायेगें मालामाल…

City News Uttar Pradesh

डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण: टाॅपटेन अपराधियों पर करें कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव,आरक्षण चार्ट अवलोकन की नहीं बढ़ेगी तिथि ….

ब्रेकिंग न्यूज़