25.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आईजी ने कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण, शस्त्रों को देख दुरुस्त रखने के दिए निर्देश …

 

– थाने की साफ-सफाई देखी, अभिलेखों का अवलोकन भी किया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायणा ने शुक्रवार को नगर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई के साथ ही अभिलेखों पर पैनी नजर दौड़ाई। शस्त्रों को बारीकी से देखा और उनकी ओवरहालिंग करते हुए दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।


आईजी के पहुंचने पर गार्द के द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद आईजी ने वार्षिक निरीक्षण शुरू किया। थाने की साफ-सफाई, शस्त्रागार, हवालात, कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, मेस, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, माल मुकदमाती व लावारिस वाहनों को देखा। आईजी ने अभिलखों का गहनता से अवलोकन किया।

उन्होंने थाने की साफ-सफाई को दुरुस्त पाते हुए तारीफ की। माल मुकदमाती लावारिस वाहनों के निस्तारण के बारे में कोतवाल को निर्देशित किया। इसके साथ ही थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछतांछ करते हुए जानकारी ली। साथ ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। आईजी ने निर्देशित किया कि सभी अच्छी ड्यूटी करें और साफ-सुथरी वर्दी पहनें। शस्त्रों के संबंध में भी अच्छी जानकारी रखे जाने के निर्देश दिए।

आईजी ने कहा कि लंबित समस्याओं का गंभीरता के साथ गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाए और वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करें। बीट आरक्षी के माध्यम से सम्मन व जमानतीय वारंट का तामीला कराए जाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र ंिसह चैहान, सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थाना क्षेत्र के सभी पुलिस चैकियों के प्रभारी उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी, महिला आरक्षी और चैकीदार आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकतंत्र बचाने हेतु ‘कांग्रेस’ बनेंगी ‘क्रांतिकारी’: शहीद दिवस पर की घोषणा !

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: जल जीवन मिशन का राज्य के विकास में अहम भूमिका

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर उमड़ा ‘उल्लास’ का सैलाब: दीयों व झालरों से सजा बांदा, आतिशबाजी की हुई बरसात

City News Uttar Pradesh

लापता वृद्ध किसान का खेत में पड़ा मिला शव, परिजन बेहाल

महोबा : बना रहे थे डकैती डालने की योजना, आ गई पुलिस, पांच आरोपित पहुंच गए जेल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की हो रही जयकार : नेत्र शिविर का रच रहें इतिहास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़