City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग का प्रयास : विलुप्त हो रहा "कठिया गेहूं" की खेतों में होगी "बहार"
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग का प्रयास : विलुप्त हो रहा “कठिया गेहूं” की खेतों में होगी “बहार”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में विलुप्त हो रहा कठिया गेहूं अब खेतों में लहलहायेगा। जिलाधिकारीनें इसके उत्पादन को बढ़ावा देने की ठान ली हैं।
डीएम ने इस गेहूं की कार्यशाला आयोजित कर इसको ब्रांड नेम दिया “कठिया पेट की लाल दवा”। इसके उत्पादन में बहार लाने पर जोर दिया। डीएम नें कठिया गेहूं को जिले के सभी अधिकारियों से इसे खरीदने के लिए कहा है।जिससे किसानों को उचित मूल्य मिले और आय भी दो गुनी वृधि भी।

डीएम अनुराग का प्रयास : विलुप्त हो रहा "कठिया गेहूं" की खेतों में होगी "बहार"
DM Anurag’s effort: “hard wheat” becoming extinct will be “spring” in the fields

डीएम ने कहा कि कठिया यहां का एक प्राकतिक गेंहू है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।इसे दोबारा जीवित करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित हुई है। इसमें 55 किसानों और वैज्ञानिक ने भाग लिया।उन्होने कहा कि हम इसे कृषि विभाग के अधिकारियों की मदद से बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

डीएम अनुराग का प्रयास : विलुप्त हो रहा "कठिया गेहूं" की खेतों में होगी "बहार"
DM Anurag’s effort: “hard wheat” becoming extinct will be “spring” in the fields

आपको बता दें कि कठिया गेंहू की खेती बुंदेलखंड में पुरानी है। इसका उपयोग बिस्किट, सूजी, दलिया, उपमा आदि के रूप में किया जाता है। साथ ही, दक्षिण भारत में लोग इसको नाश्ते के रूप में प्रयोग करते हैं।इसकी उत्पादकता प्रति बीघे 2 कुंतल से 25 कुंतल तक है. बाजार में इसकी कीमत 3,500 रु प्रति कुंतल है और करीब 135 दिन में कम पानी मे भी उगाया जा सकता है।

डीएम अनुराग का प्रयास : विलुप्त हो रहा "कठिया गेहूं" की खेतों में होगी "बहार"
DM Anurag’s effort: “hard wheat” becoming extinct will be “spring” in the fields

इसमें बहुत से औषधीय गुण हैं। इसका दलिया खाने से गैस की बीमारी,अर्थराइटिस नही होता।इसकी रोटी बहुत स्वादिष्ट होती है।इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, फाइबर, ऑक्सीडेंट भी हैं। लेकिन अच्छा भाव न से मिलने से किसानों ने इसे बोना बंद कर दिया।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा: : इंडिया गठबंधन में शामिल होने की खबरें निराधार, बसपा को कमजोर दिखाने की राजनितिक चाल

City News Uttar Pradesh

गौ-तस्करी करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक में लदे गौवंशो को किया गया बरामद

तेज रफ्तार कार का ‘तांडव’: दूध विक्रेता को ‘रौंद’ कर खंती में घुसी, चालक गिरफ्तार

पुलिस की प्रशंसनीय बड़ी कामयाबी : बाईक चोर गिरोह गिरफ्तार, तीस बाइकें बरामद

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र नें वन महोत्सव की कराई शुरुवात: सख्ती से सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

यूपी के सभी जर्जर पुलों का होगा ऑडिट: किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार

ब्रेकिंग न्यूज़